फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government takes strict action on poisonous cough syrup scandal: Monitoring of purchase and sale, instructions

जहरीला कफ सिरप कांड पर सरकार सख्त: खरीद-फरोख्त की निगरानी, फर्जी फर्मों पर कार्रवाई का निर्देश

Tue, 23 Dec 2025 09:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Dec 2025 09:04 PM IST
सार

यूपी में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मंगलवार को एनकॉर्ड की राज्यस्तरीय की बैठक हुई। बैठक में मादक पदार्थों की बिक्री व खरीदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Government takes strict action on poisonous cough syrup scandal: Monitoring of purchase and sale, instructions
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की राज्य स्तरीय समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव ने अफसरों से कहा कि कोडीन युक्त कफ सिरप की खरीद-फरोख्त की निगरानी करें। फर्जी फर्मों और अवैध भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करें। लापरवाही बरतने पर अफसर जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि सभी जिलों में हर महीने इसको लेकर एक बैठक करें। स्कूल, कॉलेजों, हॉस्टलों अन्य संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करें। इन हॉटस्पॉट की लगातार निगरानी करें। जो भी मादक पदार्थ की सप्लाई और सेवन करता पाया जाए उसके खिलाफ कार्रवाई करें। इसके अलावा नशा मुक्ति जागरूकता अभियान भी चलाएं।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - कोहरे से ढका पूरा प्रदेश, लगातार गिर रहा पारा...गलन से आमजन बेहाल, भीषण ठंड से बाहर निकलना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बेसिक शिक्षा मंत्री बोले- 2017 से पहले ट्रांसफर में दलाली होती थी, सपा ने कही ये बात...


बैठक में एएनटीएफ के आईजी अब्दुल हमीद ने बताया कि 143.91 करोड़ का मादक पदार्थ बरामद किया गया है। आरोपियों पर इस साल गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए 9.17 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है। 64 हिस्ट्रीशीट खोली गईं और दो गैंग पंजीकृत किए गए। कोडीन युक्त कफ सिरप की सप्लाई, बिक्री की ट्रैकिंग के लिए दो सहायक आयुक्त (औषधि) व दो औषधि निरीक्षकों की समिति गठित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed