फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government should create fear of law in people to prevent such painful incidents.

उन्नाव कांड जैसी दर्दनाक घटनाओं को रोकने के लिए लोगों में कानून का खौफ पैदा करे सरकारः मायावती

Sat, 07 Dec 2019 01:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Dec 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
Government should create fear of law in people to prevent such painful incidents.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

उन्नाव कांड पीड़िता की शुक्रवार रात दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़िता की मौत के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर राज्य सरकार से पीड़िता के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की है। उन्होंने अपने ट्वीट में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रदेश सरकार को लोगों में कानून का खौफ पैदा करने की भी सलाह दी है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह बसपा सुप्रीमो न ट्वीट किया- 'जिस उन्नाव रेप पीड़िता को जलाकर मारने की कोशिश की गई उसकी कलरात दिल्ली में हुई दर्दनाक मौत अति-कष्टदायक। इस दुःख की घड़ी में बीएसपी पीड़ित परिवार के साथ है। यूपी सरकार पीड़ित परिवार को समुचित न्याय दिलाने हेतु शीघ्र ही विशेष पहल करे, यही इंसाफ का तकाज़ा व जनता की मांग है। साथ ही, इस किस्म की दर्दनाक घटनाओं को यूपी सहित पूरे देशभर में रोकने हेतु राज्य सरकारों को चाहिए कि वे लोगों में कानून का खौफ पैदा करे तथा केन्द्र भी ऐसी घटनाओं को मद्देनजर रखते हुये दोषियों को निर्धारित समय के भीतर ही फांसी की सख्त सजा दिलाने का कानून जरूर बनाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed