{"_id":"6740f481f25891129707d7b4","slug":"government-seed-store-remained-locked-farmers-returned-raebareli-news-c-101-1-slko1031-122928-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजकीय बीज भंडार में बंद रहा ताला, लौटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजकीय बीज भंडार में बंद रहा ताला, लौटे किसान
Sat, 23 Nov 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। राजकीय बीज भंडार राही में शुक्रवार को ताला बंद था। ऐसे में बीज लेने आए किसानों को लौटना पड़ा। केंद्र पर गेहूं का बीज न होने की बात लिखी थी। गेहूूं की फसल की बोआई का सीजन चल रहा है। खाद के बाद बीज संकट से भी किसानों को जूझना पड़ रहा है।
जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बीज भंडार राही में बीज उपलब्ध नहीं है। शुक्रवार को ताला बंद था। किसानों को यह कोई बताने वाला नहीं था कि बीज कब आएगा। रूस्तमपुर गांव के किसान जगदीश ने बताया कि बीज पाने की उम्मीद लेकर केंद्र आया था।
यहां आया तो देखा कि केंद्र पर ताला बंद है और बीज न होने की बात बोर्ड पर लिखी है। किसान राहुल ने बताया कि बीज न मिलने के कारण गेहूं की बोवाई नहीं हो पा रही है। केंद्र प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि कृषि गोष्ठी में भाग लेने गया था। इसलिए केंद्र बंद था। तीन दिन बाद बीज आने पर उसका वितरण किया जाएगा।