फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government order to pay salary and pension to 27 lakh state employees on 25 oct

यूपी: 27 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, अक्तूबर का वेतन व पेंशन 25 को ही देने का आदेश

Sat, 12 Oct 2019 10:42 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 12 Oct 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
government order to pay salary and pension to 27 lakh state employees on 25 oct
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
प्रदेश सरकार ने दिवाली के मद्देनजर समस्त सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों व पेंशनरों को अक्तूबर का वेतन एक नवंबर की जगह एडवांस में 25 अक्तूबर को ही भुगतान किए जाने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस फैसले से 27 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार पिछले वर्षों में दिवाली व होली के पर्व महीने के अंतिम सप्ताह में पड़ने पर वेतन का एडवांस भुगतान का आदेश करती रही है। इस बार भी कर्मचारी संगठनों ने अपर मुख्य सचिव वित्त से मिलकर 26 अक्तूबर को बैंक अवकाश तथा 27 अक्तूबर को दिवाली पर्व पर सार्वजनिक अवकाश होने का हवाला देते हुए अक्तूबर महीने का वेतन एक नवंबर की जगह दिवाली से पहले भुगतान कराने की मांग की थी। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल ने 26 को बैंक अवकाश व 27 को दिवाली पर्व पर सार्वजनिक अवकाश का हवाला देते हुए 25 अक्तूबर को ही वेतन भुगतान का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों, मुख्य व वरिष्ठ कोषाधिकारियों को इस आदेश का तत्परता से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के इस फैसले से करीब 15 लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को वेतन तथा 12.50 लाख से अधिक पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों का अक्तूबर माह के पेंशन का भुगतान 25 अक्तूबर को ही हो जाएगा। 

सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र, सचिव ओंकारनाथ तिवारी ने दिवाली के पहले वेतन व पेंशन भुगतान का आदेश देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अपर मुख्य सचिव वित्त के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed