फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government of Uttar Pradesh announces holiday for the festival of Holi on 18th and 19th March 2022.

यूपी: होली के उपलक्ष्य में 18 व 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, लखनऊ विश्वविद्यालय में उड़ा गुलाल

Wed, 16 Mar 2022 03:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Mar 2022 03:10 PM IST
सार

होली के उपलक्ष्य में 18 व 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश की सूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन
Government of Uttar Pradesh announces holiday for the festival of Holi on 18th and 19th March 2022.
होली का जश्न। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी सरकार ने होली के उपलक्ष्य में 18 व 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 18 मार्च को होली का अवकाश था पर अब 19 मार्च को भी अवकाश रहेगा।

विज्ञापन

  छुट्टी की घोषणा होते ही विश्वविद्यालय कैंपस में उड़ा गुलाल
लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस मंगलवार को होली के रंग में सराबोर हो गया है। एक-एक कर जहां गर्ल्स हॉस्टल में होली समारोह का आयोजन किया जा रहा है। वहीं मंगलवार को डे-स्कॉलर्स के लिए भी होली समारोह का आयोजन विवि प्रशासन ने किया। वहीं छात्र-छात्राएं खुद भी दोस्तों के साथ जमकर होली खेल रहे हैं। मुख्य कैंपस से न्यू कैंपस तक होली के आयोजन हो रहे हैं। इसी तरह अन्य स्कूल कॉलेजों में भी छात्र-छात्राओं ने धमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लविवि के छात्र कल्याण विभाग व सांस्कृतिकी द्वारा मालवीय भवन के सामने खुले प्रांगण में होली समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय मौजूद रहे। छात्रों ने उन्हें अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में छात्रों ने कविताएं प्रस्तुत कीं तो कुछ ने गीतों के साथ रंग गुलाल उड़ाया। कई ने होली के लोकगीतों की प्रस्तुति दी तो ‘खाइके पान बनारस वाला, बुरा न मानो होली है, होली है भई होली है’ आदि गानों पर छात्र जमकर थिरके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed