UP Govt Jobs 2023: जानिए किस विभाग में कितने पद हैं खाली, सीएम योगी ने जल्द भरने के दिए निर्देश
Govt Jobs in Uttar Pradesh: आप यदि यूपी में टीचर, डॉक्टर, पुलिस या वन विभाग की सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है।
विस्तार
आइए हम आपको बताते हैं कि किस विभाग के किस पद पर आप नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
डॉक्टरों के करीब 6000 पद
माध्यमिक शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा मौके
बेसिक शिक्षा विभाग
अधीनस्थ सेवा में 6 हजार पद
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में विभिन्न विभागों के छह हजार पद भरने के लिए अधियाचन आए हैं, पद भरने के लिए संबंधित प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग में जिला समाज कल्याण अधिकारी के 12 पद खाली रिक्त हैं। अधियाचन यूपीपीएससी को भेजा जा चुका है। साथ ही साथ रजिस्ट्रार फर्म्स सोसायटी एवं चिट्स कार्यालय में 83 पद रिक्त हैं।
वन विभाग में खाली हैं 4130 पद
पुलिस में दिसंबर तक भरे जाएंगे पद
सीएम ने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में सुगमता के लिए ई-अधियाचन की व्यवस्था लागू की गई है। नियुक्ति के लिए अधियाचन भेजने से पहले आरक्षण नियमावली का ठीक से परीक्षण कर लिया जाए। नगर विकास जैसे विभागों में तमाम नए पदों के सृजन की जरूरत है, जिसके लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। राजस्व विभाग में समायोजित किए गए चकबंदी लेखपालों को प्रशिक्षण दिया जाए। पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर जारी चयन की प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी कर लें।