फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government hospitals of up get 550 doctors.

सरकारी अस्पतालों को मिलीं 550 डॉक्टर

Tue, 02 Sep 2014 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 02 Sep 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
government hospitals of up get 550 doctors.

सूबे के स्वास्थ्य विभाग को 550 महिला चिकित्सक मिल गई हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इनका चयन कर स्वास्थ्य विभाग को अपनी संस्तुति भेज दी है।

अब स्वास्थ्य विभाग शीघ्र ही इनकी तैनाती करने जा रहा है।

प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में महिला चिकित्सकों की बेहद कमी है। इस कारण कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में महिला चिकित्सक तैनात नहीं हैं।

इससे महिला रोगियों को काफी परेशानी होती है। इसी को देखते हुए सरकार ने कुल डॉक्टरों की भर्तियों में 20 फीसदी पद महिला डॉक्टरों के लिए आरक्षित भी कर दिए हैं।

यानी जितनी भी भर्तियां होंगी, उसमें 20 फीसदी पद महिला डॉक्टरों के लिए होंगी। इसी के तहत पहले चरण में यूपी लोक सेवा आयोग से सरकार को 550 महिला डॉक्टर नियुक्त कर दे दिए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरी खेप में भी बड़ी संख्या में महिला डॉक्टरों की भर्तियां होने वाली हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आयोग को और भर्तियां कर शीघ्र उनकी सूची भेजने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed