{"_id":"58da0f454f1c1b477763eb94","slug":"government-doctor-did-fraud-with-foreigner-lady-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर की करतूत, विदेशी महिला से शादी कर 70 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर की करतूत, विदेशी महिला से शादी कर 70 लाख रुपये हड़पे
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 29 Mar 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कजाकिस्तान की युवती स्मोल्या निनोवा इनेथा ने रायबरेली के मो. सलीमुद्दीन के इश्क में अपना मुल्क और परिवार छोड़ दिया। सोलह साल पहले वह सलीमुद्दीन के साथ रायबरेली आई और जैनब बनकर उससे निकाह किया।
विज्ञापन
लेकिन उसे क्या पता था कि जिसके लिए अपना घर, अपने लोग, अपनी जमीन और अपनी दुनिया छोड़कर आ रही है, वही एक दिन उसकी जान का दुश्मन बन जाएगा। धीरे-धीरे सलीमुद्दीन ने अपना रंग दिखाना शुरू किया। उसने स्मोल्या के 70 लाख रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
विरोध पर स्मोल्या को घर पर ही बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। एक दिन उसने स्मोल्या को घर से भगा दिया। पीड़िता एफआईआर दर्ज कराने थाना गई लेकिन, पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन
न्याय की आस में भटकते हुए वह दिल्ली पहुंच गई और वहां महिला संगठनों से संपर्क किया। स्मोल्या को लखनऊ भेजा गया, जहां रविवार को उसने महिला थाना में पति के खिलाफ प्रताड़ना, अमानत में खयानत और जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज कराई।
जेवर बेच चला रही है खर्च
एमबीए की परीक्षा में हुआ फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
स्मोल्या क्रिश्चियन है और उसका पति रायबरेली के अहमदनगर टाउन हॉल निवासी मो. सलीमुद्दीन एमबीबीएस डॉक्टर है व वहीं के जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट है। उसने कज़ाखिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई की है।
2001 में वह स्मोल्या को कज़ाखिस्तान से रायबरेली ले आया था। 31 दिसंबर 2001 को यहां दोनों ने कोर्ट में रजिस्टर्ड मैरिज की। दोनों के एक बेटी व दो बेटे हैं। स्मोल्या ने कहा कि सलीमुद्दीन ने जब उसे घर से भगाया तो फूटी कौड़ी भी नहीं थी।
सिर्फ कुछ जेवर थे जिन्हें बेचकर वह खर्च चला रही है। फिलहाल स्मोल्या लखनऊ के ही एक होटल में रह रही है और बच्चों को याद करके दिनभर रोती रहती है। स्मोल्या ने बताया कि उसके पति ने तीनों बच्चों को देने से मना कर दिया है। वह बच्चों को ताले में बंद रखता है और उन पर नजर रखने के लिए चार-पांच बॉडीगार्ड लगा रखे हैं।
‘पीड़िता का पति उसे परेशान कर रहा था और रायबरेली में एफआईआर दर्ज नहीं होने दे रहा था। पीड़िता लखनऊ आई तो उसकी एफआईआर लिखी गई। चूंकि, मामला रायबरेली का है इसलिए विवेचना वहीं ट्रांसफर की जाएगी।’ - पुष्पा अवस्थी, इंस्पेक्टर महिला थाना