{"_id":"63132505a11c04765b56b021","slug":"saint-raju-das-saya-whoever-will-burn-alive-shahrukh-i-will-give-him-11-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: हनुमानगढ़ी के संत का एलान, हत्यारे शाहरुख को जिंदा जलाने वाले को देंगे 11 लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: हनुमानगढ़ी के संत का एलान, हत्यारे शाहरुख को जिंदा जलाने वाले को देंगे 11 लाख का इनाम
Sat, 03 Sep 2022 03:35 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Sep 2022 03:35 PM IST
सार
हनुमानगढ़ी के संत राजूदास ने अपील की है कि बेटियां ऐसे दरिंदों से सावधान रहें। उन्होंने वीडियो जारी कर शाहरुख को जिंदा जलाने वाले को इनाम देने का एलान किया है।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ी के संत राजूदास।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमानगढ़ी के संत राजूदास ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कहा है कि जो भी मित्र झारखंड की बेटी अंकिता के हत्यारे शाहरुख को पेट्रोल डालकर जलाएगा उसको मेरी तरफ से 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शाहरुख एक पढ़ी लिखी लड़की पर निकाह का दवाब बना रहा था।अंकिता जाहिल से विवाह का प्रस्ताव क्यों स्वीकार करती, सो मना कर दिया। शाहरुख ने फिर मुगलिया सोच का परिचय दिया और घर में घुसकर, पेट्रोल डालकर अंकिता को जला दिया। पूरा खेल खौफ फैलाने का है। वह यह भी जानता है कि उसके मुद्दे पर न कोई नेता विरोध करेगा, न किसी टीवी चैनल पर डिबेट होगा।
विज्ञापन
शाहरुख को बचाने के लिए फंडिग होगी और संभव है कि कुछ वर्षों में वह जेल से बाहर आकर सुखी जीवन जीने लगे। उन्होंने कहा कि जिस देश में कभी एक महारानी की प्रतिष्ठा पर पूरा राज्य बलिदान हो जाता था, वह देश अब बेटियों की सुरक्षा करना तक भूल गया है। कहा कि ऐसे अब्दुल और शाहरुख हर मोहल्ले में है, इसलिए सभी बहनों से मेरा निवेदन है कि सतर्क रहिए और दूर रहिए इन दरिंदों से। सभी हिंदू संगठनों से अपील है कि जो भी पेट्रोल डालकर शाहरुख को आग लगाएगा उसे 11 लाख का इनाम दूंगा, क्योंकि हमारी बहन अंकिता ने मरते-मरते कहा था कि जिस तरह मैं मर रही हूं, वैसी ही मौत वो भी मरे..।
विज्ञापन