फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government big initiative: students will get course material in tablet and mobile

सरकार की बड़ी पहल: टैबलेट और मोबाइल में विद्यार्थियों को मिलेगी पाठ्यसामग्री, ऑनलाइन क्लास के लिए कर सकेंगे उपयोग

Mon, 22 Nov 2021 11:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Nov 2021 11:41 PM IST
सार

प्रदेश सरकार की ओर से स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के साथ तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, चिकित्सा शिक्षा, विधि सहित अन्य निर्धारित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को टैबलेट या मोबाइल मिलेगा। सरकार ने वितरण प्रक्रिया के लिए यूपीडेस्को को नोडल संस्था नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
Government big initiative: students will get course material in tablet and mobile
फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश के युवाओं को टैबलेट और मोबाइल के साथ उनसे जुड़ी पाठ्यसामग्री भी दी जाएगी। इसके लिए यूपी डवलपमेंट सिस्टम कॉरपोरेशन (यूपीडेस्को) ने उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा सहित अन्य विभागों को ऑनलाइन पाठ्यसामग्री तैयार करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, निजी कंपनी से भी पाठ्यसामग्री तैयार करने की कवायद शुरू की गई है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से करीब 68 लाख विद्यार्थियों और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट व मोबाइल दिए जाने हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के साथ तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, चिकित्सा शिक्षा, विधि सहित अन्य निर्धारित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को टैबलेट या मोबाइल मिलेगा। सरकार ने वितरण प्रक्रिया के लिए यूपीडेस्को को नोडल संस्था नियुक्त किया है। यूपीडेस्को के एमडी कुमार विनीत ने बताया कि पाठ्यक्रम सामग्री तैयार करने के लिए कुछ कंपनियों से भी बात चल रही है। एक से दो कंपनियों को पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन


ऑनलाइन क्लास के लिए कर सकेंगे उपयोग
यूपीडेस्को के एमडी कुमार विनीत ने बताया कि टैबलेट और मोबाइल में विद्यार्थियों को दो साल तक उनसे जुड़ी पाठ्यसामग्री ऑनलाइन दी जाएगी। विद्यार्थी इनका उपयोग ऑनलाइन क्लास के लिए कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैबलेट-मोबाइल किसे, निर्णय जल्द
प्रदेश सरकार की ओर से किस विद्यार्थी को टैबलेट दिया जाएगा और किसे मोबाइल दिया जाएगा, इसका निर्णय सरकार में उच्च स्तर से किया जाएगा। यूपीडेस्को की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
 

बढ़ सकते हैं टेंडर

कुमार विनीत ने बताया कि 25 नवंबर को टैबलेट और मोबाइल खरीद के टेंडर खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आईटी कंपनियां टेंडर में दिलचस्पी ले रही हैं, इसलिए निविदा एक-दो दिन बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed