{"_id":"69b86d75e8294aaa9f0b296d","slug":"government-approval-sought-for-jankipuram-bus-stand-lucknow-news-c-13-knp1002-1648597-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जानकीपुरम बस अड्डे के लिए शासन से मांगा अप्रूवल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जानकीपुरम बस अड्डे के लिए शासन से मांगा अप्रूवल
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम में रोडवेज का बस अड्डा बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इसे पीपीपी मॉडल पर बस अड्डों को बनाने के दूसरे फेज में शामिल किया गया है। प्रदेश भर में कुल 49 बस अड्डों को बनाने और विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें जानकीपुरम और कैसरबाग को भी शामिल किया गया है।
रोडवेज में जीएम आईटी यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि अप्रूवल मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जानकीपुरम बस स्टेशन को सुपर ए कैटेगरी का बनाया जाना है, जिसके तहत इसमें पानी की आपूर्ति, सीवरेज प्लांट, ड्रेनेज सिस्टम, वाटर प्यूरीफाइंग, बाउंड्रीवाल, गेट का प्लान, फायर फाइटिंग सिस्टम की योजना भी शामिल है।
कैसरबाग बस अड्डे से प्रतिदिन 793 बसों की आवाजाही होती है। इन बसों से रोजाना 32 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बसों को सड़क पर लगाना पड़ता है। इससे जाम के हालात पैदा होते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए वर्ष 2017 में जानकीपुरम में 18 हजार वर्गमीटर में नए बस स्टेशन की निर्माण प्रक्रिया शुरू हुई थी। हालांकि बजट के अभाव में प्लान लेट होता गया। एलडीए से जमीन खरीदने के साथ ही बिल्डिंग निर्माण में काफी खर्च आना था। अब जमीन रोडवेज ने खरीद ली है और पीपीपी मॉडल के तहत बनाने के लिए कैबिनेट को अप्रूवल के लिए भेजा है।