{"_id":"630e74b6b1f0520a8660f9ce","slug":"governer-anandi-ben-patel-in-lucknow-university-lucknow-news-lko6460115191","type":"story","status":"publish","title_hn":".....ताकि फिर न खड़े हो भ्रष्टाचार व लेटलतीफी के ट्विन टॉवर : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
.....ताकि फिर न खड़े हो भ्रष्टाचार व लेटलतीफी के ट्विन टॉवर : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की नई बिल्डिंग का शिलान्यास और इंजीनियरिंग संकाय की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया। राज्यपाल ने लविवि को नैक में ‘ए प्लस प्लस’ रैंकिंग की बधाई देते हुए कहा है कि विवि यहीं पर न रुके बल्कि ग्लोबल रैंकिंग में अपनी जगह बनाए।
राज्यपाल ने कहा कि लविवि के पास ऐसा सब कुछ है कि वह पूरे देश का नेतृत्व कर सकता है। हम विदेशों के विश्वविद्यालयों को टक्कर दे सकते हैं। कहा कि आप सभी वर्ल्ड रैंकिंग की तैयारी में लग जाएं। हर साल 30 फीसदी सिलेबस को अपग्रेड करें। यह सब आपकी लगन से संभव होगा। उन्होंने शिक्षकों को नियमित क्लास लेने की भी सलाह दी। राज्यपाल ने कहा कि संवेदनशीलता की लोगाें में कमी आ रही है। शिक्षकों को विद्यार्थियों को संवेदनशीलता और नैतिकता का पाठ पढ़ाना चाहिए। एनईपी में भी इस पर काफी जोर है। राज्यपाल ने फार्मेसी इंस्टीट्यूट द्वारा तैयार गठिया की दवा, सेनेटाइजर व अल्कलाइन वाटर का उद्घाटन व वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन का विमोचन किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, रजिस्ट्रार डॉ. संजय मेधावी, सभी डीन्स व शिक्षक मौजूद रहे।
...ताकि फिर न खड़े हों भ्रष्टाचार के ट्विन टावर
राज्यपाल ने कहा- समय से, मानक अनुरूप, पारदर्शी तरीके से हो निर्माण कार्य
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की नई बिल्डिंग का शिलान्यास और इंजीनियरिंग संकाय की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करने के बाद शिक्षकों व विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विवि व कार्यदायी संस्था इसका ध्यान रखे कि काम समय से, मानक के अनुरूप और पारदर्शी तरीके से पूरा हो। उन्होंने नोएडा में ढहाए गए ट्विन टॉवर का जिक्र करते हुए कहा कि इससे बहुत दुख होता है। लोग जीवनभर की कमाई ऐसी जगहों पर लगाते हैं और गड़बड़ी होने पर बिल्डर कोर्ट चले जाते हैं। आमजन चक्कर काटते रहते हैं। हमें इससे बचना चाहिए ताकि फिर भ्रष्टाचार के ट्विन टावर न खड़े हों।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि विवि इसके लिए एक मॉनिटरिंग कमेटी का गठन करे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में जो निर्माण कार्य राज्य या केंद्र सरकार की ग्रांट से हो रहे हैं। वह दो-तीन साल की जगह पांच-सात साल में बनते हैं। इस दौरान उनका बजट दोगुना हो जाता है। बिल्डिंग बन भी जाती है तो उसका इंफ्रास्ट्रक्चर कई साल तक विकसित होता रहता है। इससे विद्यार्थियों को समय से इनका लाभ नहीं मिल पाता है। टेंडर बाद में होता है और काम पहले हो जाता है। कई जगह अधिकारी गलती कर रहे हैं। निर्माण कार्यों में पारदर्शिता जरूरी है।
महिलाओं को दिलाएं बाजार का लाभ
राज्यपाल ने विवि की पांच स्थानीय महिलाओं को उद्यमिता प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि मैं महिलावादी हूं। राजनीति से लेकर पार्टी में उनकी भागीदारी के लिए लड़ती रही हूं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। आपने इनको जूट प्रशिक्षण देकर अच्छा किया है। आप इनके उत्पाद को बाजार तक ले जाने की भी कवायद करें। एप बनाकर इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित करें। उन्होंने बच्चों को स्कूली बैग भी बांटे।
पैकेज, प्लेसमेंट व विद्यार्थी बढ़े : वीसी
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि अच्छी ग्रेड पाने के बाद विवि में प्लेसमेंट के लिए बड़ी कंपनियों के ऑफर व पैकेज बढ़े हैं। इतना ही नहीं नए प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की संख्या और विदेशी छात्रों की संख्या भी बढ़ी है। विवि नए विषयों के साथ इसके पुराने वैभव को भी वापस लाने का प्रयास करेगा।