{"_id":"5edeaf428ebc3e907f18c55e","slug":"got-alert-of-corona-effected-in-arogya-setu-app2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः आरोग्य सेतु एप में आया संक्रमित होने का अलर्ट, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः आरोग्य सेतु एप में आया संक्रमित होने का अलर्ट, मचा हड़कंप
Tue, 09 Jun 2020 12:07 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में आलमबाग बस अड्डे के छह कर्मचारियों को आरोग्य सेतु एप में संक्रमित होने का सोमवार को अलर्ट मिला तो हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने इनकी जांच कराने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग के अनुसार सोमवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे कर्मियों ने मोबाइल आरोग्य सेतु एप पर नजर डाली तो कार्यालय सहायक द्वितीय समेत छह के संक्रामक होने का जोखिम दिखाई देने लगा।
विज्ञापन
इनकी कोरोना जांच करने को कहा गया है। उधर, पॉजिटिव निकले चारबाग डिपो के सहायक यातायात निरीक्षक के संपर्क में रहे 22 कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट सोमवार को निगेटिव आई।
विज्ञापन
तीन निजी अस्पताल 24 घंटे के लिए बंद
कोरोना मरीज भर्ती करने वाले राजधानी के तीन निजी अस्पतालों को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। यहां सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। सीएमओ के मुताबिक अलीगंज स्थित आस्था हॉस्पिटल, सीतापुर बंधा रोड स्थित हर्ष हॉस्पिटल और गोमती नगर स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल को बंद किया गया है। सीएमओ के आदेश के बाद जिस हिस्से में मरीज को रखा गया था, उसे बंद कर दिया गया है। वहीं, मरीज के संपर्क में आए स्टाफ को क्वारंटीन करने के साथ उनकी जांच को नमूने भेजे जाएंगे।
11 हुए डिस्चार्ज
कोरोना को हराने वाले 11 मरीज सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि इनमें से दो रायबरेली के रहने वाले हैं। दो जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को इन्हें छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ होने वालों में शहर की 9 महिलाएं भी हैं। हालांकि, सभी को 14 दिन होम क्वारंटीन रहना होगा।
11 हुए डिस्चार्ज
कोरोना को हराने वाले 11 मरीज सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए। लोकबंधु अस्पताल के निदेशक डॉ. डीएस नेगी ने बताया कि इनमें से दो रायबरेली के रहने वाले हैं। दो जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को इन्हें छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ होने वालों में शहर की 9 महिलाएं भी हैं। हालांकि, सभी को 14 दिन होम क्वारंटीन रहना होगा।