फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gossips on a spokesperson of BJP

खबर का निगेटिव पक्ष

Wed, 09 Apr 2014 11:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 Apr 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
gossips on a spokesperson of BJP

भाजपा

विज्ञापन
में एक प्रवक्ता की कार्यशैली पर सवाल उठे कि वह निगेटिव खबरें भी मीडिया को बता देते हैं।

बड़े नेताओं की नजरें टेढ़ी हो गईं। लेकिन प्रवक्ता भी पीछे नहीं हटे। जवाब दिया-गुड-गुड न्यूज ही दोगे तो मीडिया वालों का भरोसा उठ जाएगा।

कुछ निगेटिव तो बताना ही पड़ेगा न! ऐसा कैसे हो सकता है कि चार राजनीतिक लोग एक साथ बैठें और कोई निगेटिव बात ही न हो।

चाणक्य का कथन भी सामने रख दिया कि राजनीति में ढेर सारे फायदों के लिए थोड़ा नुकसान भी उठाना पड़ता है। प्रवक्ता का आत्मविश्वास देख बड़े नेता बैकफुट पर आ गए।

मंथन शुरू हुआ। सहमति बनी कि इस प्रवक्ता की कार्यशैली ही ठीक है। इसे लागू किया जाए।

तभी तो इन दिनों भाजपा में मीडिया का काम देख रहे कार्यकर्ता बताते हैं, ‘अमुक नेता फलां इलाके में गए थे। खबर का पॉजिटिव पक्ष यह है...एक निगेटिव पक्ष भी है, चाहें तो अपनी खबर का हिस्सा बना सकते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed