{"_id":"1b11fc73765d10367550994770300b7c","slug":"gossips-about-ias-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब को डॉक्टर लिखना गवारा नहीं!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब को डॉक्टर लिखना गवारा नहीं!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 Sep 2014 03:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सचिव स्तर के आईएएस अधिकारी हैं। बीएससी व एमएससी कृषि से करने के बाद उन्होंने पीएचडी भी की है। लिहाजा वह नाम के साथ डॉक्टर भी लिखते हैं। साहब की तैनाती की।
विज्ञापन
खबर मिली तो विभाग के लोगों ने अतिउत्साह दिखाते हुए उनकी नेमप्लेट भी लगवा दी। नाम भी पूरा लिखवाया। पर, साहब कार्यभार संभालने पहुंचे तो नेमप्लेट देखते ही तेवर बदल गए।
विज्ञापन
स्टाफ को हिदायत हुई कि नाम से डॉक्टर हटवा दिया जाए। स्टाफ ने वैसे तो उनकी नेमप्लेट ग्रेडेशन लिस्ट देखकर बनवाई थी।
फिर भी विश्वास नहीं हुआ। नई ग्रेडेशन लिस्ट मंगवाकर देखी गई, उसमें भी नाम के साथ डॉक्टर जुड़ा हुआ था।
खैर आनन-फानन में साहब के नेमप्लेट से डॉक्टर शब्द हटा दिया गया। पर विभाग के लोग हैरान हैं कि आखिर साहब डॉक्टर लिखने का अधिकार होने के बावजूद क्यों नहीं लिखना चाहते।
विज्ञापन
यदि लिख ही गया था तो मिटवाने की क्या जरूरत थी? - दर्शक