{"_id":"74b8f2e24a35bf9f2d70315749a982d8","slug":"gossips-about-congress-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी दुर्गति से ज्यादा भाजपा की हार से खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी दुर्गति से ज्यादा भाजपा की हार से खुश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 26 Sep 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के कांग्रेसी नेता भी गजब हैं। लोकसभा चुनाव के बाद उपचुनाव में भी पार्टी का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। इसके बावजूद कांग्रेसी इस बात से खुश थे कि उपचुनाव में भाजपा हार गई।
विज्ञापन
उन्हें अपनी हार से बहुत ज्यादा लेना-देना नहीं था। एक नेताजी ने तो बड़े गर्व से कहा कि हम एक विधानसभा क्षेत्र में तो नंबर दो पर रहे।
वहां भाजपा तीसरे नंबर पर चली गई है। यह वही सीट है जहां की विधायक आज केंद्र में मंत्री हैं, लेकिन कांग्रेसियों ने यह नहीं देखा कि उनका प्रत्याशी दूसरे नंबर पर तो आया लेकिन पहले नंबर से 50 हजार वोट पीछे था।
विज्ञापन
बाकी सीटों पर तो प्रत्याशियों का और भी बुरा हाल था। इन हालात को देख कांग्रेसी विचारधारा के एक बुजुर्ग नेता बोले..इस समय कांग्रेस की हालत ऐसी हो रही है कि इसके नेता अपना घर फूंककर तमाशा देख रहे हैं।
विज्ञापन