फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gossip about azam khan

वजीर का एहसान चुकाने में मर्यादा भूले

Fri, 29 Aug 2014 01:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Aug 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
gossip about azam khan

कई बार संवैधानिक संस्था के उच्च पदों पर बैठे लोग बयान देते समय अपनी मर्यादा तक भूल जाते हैं। ऐसे ही एक संवैधानिक संस्था के अध्यक्ष ने एक बयान देकर खुद मुसीबत मोल ले ली है।

विज्ञापन


बात पिछले दिनों की है जब सूबे के वजीर व एक धर्मगुरु के बीच वाक्युद्ध चल रहा था।

वजीर व धर्मगुरु दोनों के ही समर्थकों ने मोर्चा संभाल रखा था। इसी बीच एक संवैधानिक संस्था के मुखिया से भी नहीं रहा गया।

उन्हें वजीर का एहसान उतारने का यही अच्छा मौका दिखा। लिहाजा उन्होंने आव देखा न ताव, एक विवादित बयान दे डाला।

उन्होंने कहा कि वे सफेद लिबास पहनते हैं इसलिए उनका दामन पाक साफ है। जबकि धर्मगुरु काला लिबास पहनते हैं इसलिए उनके बारे में क्या कहा जाए।

अब उन्होंने खां साहब की मोहब्बत में बयान देते समय यह भी ध्यान नहीं दिया कि वे अब वजीर के आम समर्थक नहीं बल्कि संवैधानिक संस्था के उच्च पद पर आसीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed