{"_id":"9b02d4602fdf055662592dbbf3fedd1e","slug":"gorakhpur-mumbai-premium-train-went-six-rounds","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी! गोरखपुर-मुंबई प्रीमियम ट्रेन के छह फेरे बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी! गोरखपुर-मुंबई प्रीमियम ट्रेन के छह फेरे बढ़े
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 Apr 2014 03:42 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ने प्रयोग के तौर पर 15 अप्रैल से शुरू होने वाली गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) के छह फेरे और बढ़ा दिए हैं। यह ट्रेन अब 27 मई तक चलेगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रीमियम ट्रेन 02016 गोरखपुर से 22, 29 अप्रैल, छह, 13, 20 और 27 मई को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन सुबह 8:25 बजे गोरखपुर से चलकर दोहपर 1:45 बजे लखनऊ जंक्शन, दोपहर 3:15 बजे कानपुर सेंट्रल, शाम 6:50 बजे झांसी, रात 11:30 बजे भोपाल और अगले दिन सुबह 5:30 बजे भुसावल होते हुए सुबह 11:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसी तरह ट्रेन 02015 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से रात 11:40 बजे चलकर अगले दिन रात 11 बजे लखनऊ जंक्शन होते हुए सुबह 4:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में शयनयान की दस, एसी तृतीय की छह बोगियां होंगी।
प्रीमियम ट्रेन का न्यूनतम किराया शयनयान श्रेणी 590 रुपये और एसी तृतीय का 1350 रुपये के लगभग होगा। इसका अधिकतम किराया तत्काल किराए के दोगुने के बराबर होगा।
ट्रेन में सीट की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर होगी। इस ट्रेन में रियायत की सुविधा नहीं होगी।