फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gorakhpur lucknow super fast passengers protest against NER

रेलवे की कारस्तानी, ट्रेन में नहीं लगाई एसी बोगी, गर्मी में सड़े यात्री

Mon, 20 Jun 2016 04:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Jun 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur lucknow super fast passengers protest against NER
डेमो प‌िक
पूर्वोत्तर  रेलवे की लापरवाही से एसी के टिकट में लोगों को जनरल में यात्रा करनी पड़ी। यात्र‌ियों ने र‌िफंड के ल‌िए हंगामा क‌िया तो मामला सामने आया।
विज्ञापन


गोरखपुर से जिन यात्रियों का टिकट एसी चेयरकार में था उन्हें पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की लापरवाही से उमस भरी गर्मी में जनरल बोगी में लखनऊ तक सफर करना पड़ा। यह मामला तब सामने आया जब गोरखपुर लखनऊ सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस-12531 के लखनऊ जंक्शन पर पहुंचते ही यात्रियों ने रिफंड को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


काफी देर तक बवाल चला और यात्री रिफंड के लिए अड़ गए। अधिकारियों ने जैसे-तैसे यात्रियों को समझाया और उन्हें बिना रिफंड लिए लौटना पड़ा। वहीं जब 12532 लखनऊ-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से यात्री गोरखपुर के लिए शाम 4.35 बजे रवाना हुए तो गोरखपुर पहुंचने पर हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ट्रेन में एसी की दो बोगियां लगी होती हैं, जिसकी संख्या तीन करने की घोषणा पूर्वोत्तर रेलवे ने की थी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से एक अतिरिक्त एसी चेयरकार लगाई जानी थी। 


इसकी फीडिंग भी कर दी गई। यात्रियों ने एसी के टिकट भी करवाए। पर, ऐन मौके पर रविवार को जब ट्रेन गोरखपुर से रवाना हुई तो उसमें अतिरिक्त एसी चेयरकार नहीं लगाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed