फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gorakhpur, Ballia most affected by heat wave, thunderstorm-rain-lightning warning in western UP today

UP Weather : गोरखपुर, बलिया सर्वाधिक लू से प्रभावित, कल पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश-बिजली की चेतावनी

Sun, 18 Jun 2023 07:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 18 Jun 2023 07:45 PM IST
सार

मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर और आसपास भीषण लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 19 से अधिक इलाकों के लिए भी अलर्ट जारी है।

विज्ञापन
Gorakhpur, Ballia most affected by heat wave, thunderstorm-rain-lightning warning in western UP today
मानसून - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी के तल्ख तेवर जारी हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जहां लू के थपेड़े बेहाल कर रहे, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, गोरखपुर को भीषण लू ने घेर रखा है। यहां पर अधिकतम तापमान 43..7 डिग्री दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से 7..3 अधिक रहा। यही वजह है कि यहां लू का प्रकोप बरकरार है। जबकि सर्वाधिक गर्म जिला प्रयागराज रहा, यहां पर दिन का पारा 43..8 डिग्री रहा। बलिया, वाराणसी, चुर्क के निवासी भी लू के थपेड़े झेलते रहे। सोमवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में लू का प्रभाव देखने को मिल सकता है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा, सहारनपुर, बिजनौर आदि इलाकों में बारिश के चलते पारा 40 से नीचे बना हुआ है।

विज्ञापन


गोरखपुर में सबसे गर्म रात
केंद्र के जारी आंकड़ों के मुताबिक, गोरखपुर में रविवार की रात सर्वाधिक गर्म रात रही। यहां पर न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री रहा, जो सबसे अधिक रहा। बलिया में 31..5, प्रयागराज में 31..4, बस्ती में 31 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान। वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, फुरसतगंज, बरेली में 30 या इससे अधिक तापमान रहा।
विज्ञापन

 

30-40 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, अंबेडकरनगर और आसपास भीषण लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 19 से अधिक इलाकों के लिए भी अलर्ट जारी है। वहीं 25 से अधिक जिलों में आंधी-बिजली के आसार जारी किए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों का ये अलर्ट फिलहाल 21 जून तक के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दो-तीन दिन में बिहार तक मानसून
मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन में मानसून के बिहार तक पहुंच जाने के आसार जताए हैं। यदि ये आकलन सही साबित होता है तो इसके बाद उत्तर प्रदेश का नंबर आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed