हत्या की गवाही न दे सके इसलिए गुंडों ने काट डाली गवाह की जुबान, पुलिस दे रही ये बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद के इनायतनगर थाना क्षेत्र के पलिया प्रतापशाह गांव में एक वर्ष पूर्व हुई एक व्यक्ति की हत्या की वारदात के गवाह रहे युवक की चार दबंगों ने मिलकर जुबान काट डाली। घायल युवक को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इनायतनगर थाना क्षेत्र के पलिया प्रताप शाह गांव निवासी 38 वर्षीय जनक राज सिंह उर्फ बैरिस्टर के पास बीती रात करीब 10 बजे गांव के ही राम पदारथ उर्फ नान्हू समेत चार लोग पहुंचे। पीड़ित युवक ने लिखकर बताया कि राम स्वरूप व रवि सिंह ने उसका हाथ पकड़ लिया और बलराम यादव ने उनका गला दबा दिया था। इतने में रामपदारथ ने चाकू से उसकी जुबान काट डाली थी।
कहा कि अब देखता हूं जितेंद्र तिवारी हत्या के मुकदमे में कैसे गवाही देते हो। वारदात के बाद चारों युवक मौके से भाग निकले। घायल युवक चिल्लाता हुआ गांव की ओर भागा। परिवारीजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
मामले पर ये कहना है प्रभारी थानाध्यक्ष
पीड़ित की पत्नी संजू सिंह ने बताया कि घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर हैरिंग्टनगंज चौकी इंचार्ज और यूपी-100 की पुलिस भी पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
वहीं, इनायतनगर थाना पुलिस का कहना है कि घटना के संदर्भ में कोई तहरीर नहीं मिली थी, इसलिए कार्रवाई नहीं की गई, अब तहरीर मिली है, केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इनापतनगर थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष वरिष्ठ उप निरीक्षक अच्छेलाल सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया गया है, एक आरोपी रामपदारथ उर्फ नान्हू को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश की जा रही है।