फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   goon entered in CM's fleet with weapons

अखिलेश की फ्लीट में दो पिस्टल लेकर घुसा बदमाश

Sat, 12 Dec 2015 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Dec 2015 12:07 PM IST
विज्ञापन
goon entered in CM's fleet with weapons

एयरपोर्ट की ओर जा रही मुख्यमंत्री की फ्लीट में शुक्रवार को एक बाइक सवार ने घुस कर सनसनी फैला दी। ट्रैफिक पुलिस ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी में बाइक की डिक्की में दो पिस्टल मिलीं, जबकि युवक के पास न ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही बाइक के कागजात थे।

विज्ञापन

 
पकड़े गए युवक की पहचान चिनहट की गोविंदविहार कॉलोनी निवासी आशीष उर्फ सोनू के रूप में हुई है। वह सड़क किनारे गुमटी रखकर स्कूटर मैकेनिक का काम करता है। ट्रैफिक पुलिस ने सोनू को कैंट पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


एसओ कैंट अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कैंट के करियप्पा मार्ग होते हुए शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे सीएम की खाली फ्लीट अमौसी जा रही थी। तभी बाइक सवार सोनू फ्लीट के पीछे भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर ट्रैफिक के दरोगा हरेंद्र पासवान सिपाही रणविजय सिंह व महेंद्र बाइक के पीछे दौड़े और रुकवाया। ट्रैफिक दरोगा ने तत्काल एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन को सूचना दी।

बदमाश बोला, विक्की के लिए करता है काम

goon entered in CM's fleet with weapons

को तत्काल कैंट पुलिस के सुपुर्द करने के निर्देश दिए गए। एसओ ने बताया कि बदमाश के पास एक नाइन एमएम और एक .32 बोर की पिस्टल और दोनों के चार-चार कारतूस मिले हैं। पिस्टल मुंगेर की बनी हुई है। पुलिस ने उसके घर जाकर परिवारीजनों से भी पूछताछ की।

सोनू ने बताया कि वह विक्की के लिए काम करता है। वह बाइक किसी से मांगकर लाया था। विक्की कौन है? सोनू ने बाइक किससे और क्यों मांगी? बाइक की डिग्गी में पिस्टलें क्यों रखी गई थीं? सोनू कहीं फ्लीट में ही कोई वारदात करने तो नहीं जा रहा था?

इन सवालों का जवाब ढूंढ़ने के लिए पुलिस की एक टीम लगाई गई है। पिस्टल मिलने के बाद ट्रैफिक दरोगा ने अफसरों को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले सोनू के हाथ-पैर अंगोछे से बांधकर वहीं बैठा दिया गया। बीच सड़क पर उसे देखने के लिए भीड़ लग गई। करीब दस मिनट बाद कैंट पुलिस उसे थाना ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed