{"_id":"5ad8513b4f1c1b5f098b55d5","slug":"google-india-gave-proposal-to-cooperate-up-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter के बाद अब google india ने पुलिस को दिया ये प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Twitter के बाद अब google india ने पुलिस को दिया ये प्रस्ताव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
ट्विटर के बाद अब गूगल इंडिया ने भी नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पुलिस को सहयोग देने की पेशकश की है। गूगल इंडिया ने कहा है कि पुलिस की ओर से नागरिक सुविधा के लिए लॉन्च विभिन्न एप्स, हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, यूपी 100 के बारे में आम लोगों को बेहतर जानकारी आसानी से उपलब्ध कराने की पेशकश की गई है।
विज्ञापन
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने गूगल के इस प्रस्ताव पर बात करने के लिए अपने पीआरओ व सोशल मीडिया प्रभारी राहुल श्रीवास्तव को गुड़गांव स्थित गूगल इंडिया के मुख्यालय भेजा था।
विज्ञापन
वहां जनता की जरूरतों को पूरा करने में मदद की पेशकश गूगल इंडिया की ओर से की गई। राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही इस बारे में गूगल इंडिया डीजीपी और सीनियर पुलिस अधिकारियों को अपना प्रस्तुतिकरण देगा।
विज्ञापन