फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goods worth 11 lakhs stolen from grocery and jewelers shop

Lucknow News: किराना व ज्वैलर्स की दुकान से 11 लाख का माल उड़ाया

Sat, 01 Jul 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Jul 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Goods worth 11 lakhs stolen from grocery and jewelers shop
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात चोरों ने एनटीपीसी के गेट नंबर दो के सामने स्थित ज्वैलर्स व किराना स्टोर में सेंध लगाकर 70 हजार की नकदी व सोने चांदी के जेवरात समेत लगभग 11 लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

परियोजना के गेट पर बिकई गांव निवासी केदार सोनी की ज्वैलर्स व पुरवारा गांव के वीरेंद्र साहू की किराना की दुकान है। रात लगभग नौ बजे दुकानदार दुकान बंद कर अपने घर चले गए। रात में बारिश के दौरान चोर पीछे की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुस गए। चोरों ने पहले इन्वर्टर से सीसीटीवी कैमरे का कनेक्शन काटा। फिर दुकान का रैक तोड़कर उसमें रखे लगभग 25 ग्राम सोने व 12 किलो चांदी के आभूषण व लगभग 20 हजार की नकदी चोरी कर ली। तिजोरी भी तोड़ने की कोशिश, लेकिन कामयाब नहीं हुए। किराना की दुकान में रखा 50 हजार नकद व सामान चोरी किया और फरार हो गए। सुबह दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोली तो सामान बिखरा हुआ मिला। पीछे दीवार में सेंध कटी थी। कोतवाल ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके की जांच की गई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed