{"_id":"6120c1178ebc3e79ac531485","slug":"goods-train-trampled-two-old-man-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: मालगाड़ी की चपेट में आने से दो बुजुर्गों की मौत, पैदल रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान चपेट में आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: मालगाड़ी की चपेट में आने से दो बुजुर्गों की मौत, पैदल रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान चपेट में आए
Sat, 21 Aug 2021 02:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Aug 2021 02:32 PM IST
सार
दोनों पैदल रेल ट्रैक पार कर रहे थे, इसी बीच मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ-वाराणसी रेल खंड अंतर्गत कोइरीपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार की सुबह मालगाड़ी की चपेट में आने से दो बुजुर्गों की मौत हो गई। मरने वाले आपस में रिश्तेदार थे। दोनों पैदल रेल ट्रैक पार कर रहे थे, इसी बीच मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
चांदा कोतवाली क्षेत्र के बहरिया सोनावां निवासी मुरलीधर जायसवाल (62) शनिवार की सुबह कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर अपने रिश्तेदार ओमप्रकाश जायसवाल (68) निवासी सिविल लाइंस कोतवाली नगर सुल्तानपुर को लेने के लिए निकले थे। ओमप्रकाश के ट्रेन से उतरने के बाद मुरली जायसवाल उनके साथ पैदल घर जा रहे थे। रेल ट्रैक पार करते समय वे दोनों अचानक सुल्तानपुर से जौनपुर की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
मालगाड़ी की चपेट में आने से मुरली व ओमप्रकाश की मौके पर मौत हो गई। दोनों का क्षत-विक्षत शव रेल ट्रैक पर पड़ा होने की जानकारी ग्रामीणों ने जीआरपी को दी। सूचना पर जीआरपी दुर्घटनास्थल पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
जीआरपी उप निरीक्षक सुनील वर्मा ने बताया कि मरने वाले आपस में रिश्तेदार थे। ओमप्रकाश सुल्तानपुर से अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन से कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।