{"_id":"6952e73cc65d2db5dc04f090","slug":"goods-sent-by-truck-missing-two-named-lucknow-news-c-13-knp1002-1536777-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक से भेजा गया माल गायब, दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक से भेजा गया माल गायब, दो नामजद
Tue, 30 Dec 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। कृष्णानगर के मानस नगर निवासी राधेलाल पाल ने बंथरा थाने में दो लोगों के खिलाफ माल गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
राधेलाल के मुताबिक वह न्यू सहारा रोड लाइन के नाम से ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। 10 नवंबर को ट्रांसपोर्टनगर स्थित दिल्ली-बॉम्बे रोडवेज एजेंसी के मालिक हरियाणा के भिवानी स्थित बपोरा निवासी पवन कुमार और दिल्ली के बवाना नाॅर्थ पश्चिमी निवासी चालक दीपक पटेल के माध्यम से किराये पर ट्रक लेकर बंथरा के मेमौरा छावनी से मायापुरी, दिल्ली के लिए माल भेजा गया था, जो 13 नवंबर तक नहीं पहुंचा। संपर्क करने पर पवन और दीपक ने बताया कि वाहन बैंक ने जब्त कर लिया है और एक-दो दिन में छूट जाएगा। इसके बाद लगातार उन्हें गुमराह किया जाता रहा और बाद में आरोपियों ने अपने सभी मोबाइल बंद कर लिए। बंथरा पुलिस ने पीड़ित राधे लाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।