फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good news who appear daroga exam in up

बड़ा मौकाः यूपी में और भी आसान हुआ पुलिस में भर्ती होना

Sat, 19 Sep 2015 10:35 AM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 10:35 AM IST
विज्ञापन
 good news who appear daroga exam in up

पुलिस की नौकरी का ख्वाब सजोने वाले युवाओं के लिए अक्ष्छी खबर है। राज्य सरकार 2064 दरोगाओं की भर्ती करेगी। इनमें 412 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। भर्ती की विज्ञप्ति शुक्रवार को जारी कर दी गई है। हालांकि भर्ती प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत सूचना 15 दिन बाद जारी की जाएगी। माना जा रहा है कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर ऐसा किया गया है।

विज्ञापन


दरोगा भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की उम्र 1 जुलाई 2015 को 21 वर्ष से कम और 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। स्नातक में कम से कम 50 फीसदी अंक पाने वाले ही आवेदन कर सकेंगे। भर्ती नई नियमावली के तहत होगी।
विज्ञापन


सरकार ने नई नियमावली में ग्रुप डिस्कशन व प्रारंभिक परीक्षा को हटा लिया गया है। अब केवल लिखित परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर यह भर्ती की जाएगी। लिखित परीक्षा 400 अंकों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश सरकार 40 हजार सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया के लिए भी शीघ्र ही विज्ञापन जारी करने जा रही है। सिपाही भर्ती के लिए सरकार नियमावली में संशोधन भी करने जा रही है। उम्मीद है कि पंचायत चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले सरकार कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए नियमावली में संशोधन कर लेगी।

हालांकि इन पदों पर लगी है रोक

 good news who appear daroga exam in up

यूपी में दरोगा के साथ सिपाहियों की भी बड़ी संख्या में नियुक्ति होनी है। राज्य सरकार की तरफ से यह मामला साफ हो चुका है लेकिन सिपाहियों की भर्ती के इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा रखी है।

सिपाही भर्ती में क्षैतिज आरक्षण लागू करने के लिए अपनाए गए नियम को चुनौती देनी वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने पिछले सप्ताह ही यह आदेश दिया था। याचिका रवि कुमार शर्मा और बृजेश कुमार तिवारी ने दाखिल की है।

याची के वकील सीमांत सिंह के अनुसार पुलिस विभाग में 41610 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम 16 जुलाई 2015 को घोषित किया गया।

इसमें महिलाओं, पूर्व सैनिकों और फ्रीडम फाइटर कोटे का क्षैतिज आरक्षण आरक्षित 50 प्रतिशत सीटों पर देने के बजाए अनारिक्ष सीटों पर दे दिया गया।

जबकि नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन के अनुसार महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत, पूर्व सैनिकों के लिए पांच प्रतिशत और फ्रीडम फाइटर कोटे की दो फीसदी सीटों का आरक्षण उसी वर्ग के तहत दिया जाना था जिस वर्ग से अभ्यर्थी संबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed