6,645 शिक्षकों की भर्ती पर सरकार ने दी खुशखबरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार ने राजकीय इंटर कॉलेजों में शारीरिक शिक्षकों की भर्ती पर लगी रोक हटा दी है। शासन ने इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक को निर्देश दे दिया है कि 6,645 एलटी शिक्षकों की भर्ती के साथ शारीरिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर भी भर्तियां की जाएंगी।
इसलिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया जाए। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों में एलटी शिक्षकों के 6,645 पदों पर भर्ती के लिए 18 सितंबर 2014 को शासनादेश जारी किया था।
विषयवार इन भर्तियों में शारीरिक शिक्षकों के पद भी शामिल हैं। शासनादेश जारी होने के बाद निदेशालय स्तर पर हुई अधिकारियों की बैठक में तत्कालीन प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा मनोज कुमार सिंह को बताया गया कि शारीरिक शिक्षकों की भर्ती के संबंध में हाईकोर्ट में वाद चल रहा है। इसके बाद शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी।
हाईकोर्ट ने नहीं लगाई रोक
शासन स्तर पर इसका परीक्षण कराया गया, तो पाया गया कि हाईकोर्ट ने शारीरिक शिक्षकों की भर्ती पर कोई रोक नहीं लगा रखी है।
इसके आधार पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि सहायक अध्यापक स्नातक वेतन क्रम शारीरिक शिक्षक पद के लिए सेवा नियमावली में निर्धारित अर्हता के मामले में हाईकोर्ट का कोई स्टे नहीं है। इसलिए शारीरिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी रखी जाएगी।