फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good news for head constables in uttar pradesh

UP: 4500 पुलिस वालों को बड़ी सौगात

Fri, 07 Mar 2014 11:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Mar 2014 11:30 AM IST
विज्ञापन
good news for head constables in uttar pradesh

हेड कांस्टेबल के पद पर लंबे अरसे से चली आ रही वेतन विसंगति शासन ने दूर कर दी है।

विज्ञापन


सुनिश्चित कॅरिअर प्रोन्नयन (एसीपी) व्यवस्था में संशोधन करते हुए शासन ने हेड कांस्टेबल को दरोगा के बराबर वेतन देने का आदेश जारी कर दिया है।

वित्त सचिव अजय अग्रवाल की ओर से 21 फरवरी को जारी शासनादेश से सूबे के विभिन्न जिलों में तैनात करीब 4500 हेड कांस्टेबल लाभान्वित होंगे।

तीन प्रमोशन देने का नियम

good news for head constables in uttar pradesh

पुलिस महकमे के अराजपत्रित संवर्ग में कांस्टेबल से इंस्पेक्टर तक को नौकरी में तीन प्रमोशन देने का नियम है।

किन्हीं कारणों से प्रमोशन न हो पाने की स्थिति में भी ग्रेड पे मिलता रहता है।

नौकरी जॉइन करने के बाद पुलिसकर्मियों को 10 साल, 16 साल और 26 साल की सेवा पूरी करने से रिटायरमेंट तक नियमानुसार ग्रेड पे दिया जाता है।

छठे वेतन आयोग में हेड कांस्टेबल के पद पर 2400 ग्रेड पे का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब भी है वेतन विसंगति

good news for head constables in uttar pradesh

हालांकि, वेतन विसंगति के चलते इनका और कांस्टेबल का ग्रेड पे बराबर है, जबकि हेड कांस्टेबल को 10 साल की सेवा पूरी करने पर 2800 और 16 साल की सेवा पूरी करने पर दरोगा के बराबर 4200 ग्रेड पे मिलना चाहिए।

चूंकि, महकमे में हेड कांस्टेबल की भर्ती कांस्टेबल से ही होती है, इसलिए उन्हें कांस्टेबल के ग्रेड पे 2000 के आधार पर ही 16 साल की सेवा पूरी करने पर 2800 ग्रेड पे दिया जा रहा था।

शासनादेश में यह विसंगति समाप्त करते हुए एसीपी व्यवस्था में संशोधन कर दिया गया है। इसके तहत 16 साल की सेवा पूरी करने वाले हेड कांस्टेबल को 2800 की जगह 4200 ग्रेड पे दिया जाएगा।

विज्ञापन

ग्रेड पे में है 400 रुपये का अंतर

good news for head constables in uttar pradesh

वर्तमान व्यवस्था में कांस्टेबल का ग्रेड पे 2000 है जबकि हेड कांस्टेबल का 2400। महकमे में अभी तक दोनों को एक ही तराजू में तौला जा रहा था।

यानी 16 साल की सेवा के बाद कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल दोनों को ही 2800 ग्रेड पे मिल रहा है।

लंबे समय बाद वेतन विसंगति खत्म करने संबंधी शासनादेश से हेड कांस्टेबल में खुशी की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed