{"_id":"dce150add9d81b46a99ec07d47169d85","slug":"good-news-for-haz-pilgrims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रियों की सेहत सुधारेगी ये साइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रियों की सेहत सुधारेगी ये साइट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 11 Aug 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य हज कमेटी को इतनी भी फुरसत नहीं कि वे हज यात्रियों का स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण करा सके।
विज्ञापन
एक माह के हज यात्रा के दौरान हज यात्रियों को किस तरह अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना है अब इसकी जानकारी और सुझाव वेबसाइट के जरिये दे रहे हैं।
ऐसे में अगर हज यात्रियों के पास नेट की सुविधा नहीं है तो वे हज संबंधी सुझावों व जानकारी से दूर रहेंगे।
कार्यक्रम के तहत प्रदेश से 27 अगस्त से हज यात्रियों की रवानगी शुरू हो जाएगी। प्रदेश से अतिरिक्त कोटे सहित 24549 हज यात्रियों की रवानगी होनी है। इन सभी को स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण भी दिया जाना है साथ ही टीकाकरण भी किया जाना है।
लेकिन स्वास्थ्य संबंधी सभी सुझाव व जानकारियां वेबसाइट पर डालकर अपना पल्ला झाड़ते हुए राज्य हज कमेटी का कहना है कि हर साल की तरह इस बार भी कोरना वाइरस से बचाव व सुझाव के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया व राज्य हज कमेटी की वेबसाइट पर जानकारियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
वहीं मेनिनजाइटिस के वैक्सीनेशन के लिए टीके उपलब्ध होने पर टीकाकरण की बात करने वाले हज अधिकारी तनवीर अहमद का कहना है कि फिक्र की बात नहीं है।
अभी समय है सब हो जाएगा। जबकि समय भी तकरीबन गुजर रहा है और 10 अगस्त से टीकाकरण का दावा भी फेल हो चुका है।
टीकाकरण के लिए नहीं है वैक्सीन
राज्य हज कमेटी के देर से जागने से स्वास्थ्य विभाग अब तक मेनिनजाइटिस के टीके उपलब्ध नहीं करा सका है। न ही स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के लिए अब तक स्वास्थ्य दल का गठन किया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य टीम टीकाकरण को लेकर कब से हज हाउस में तैनात होगी, इसकी भी जानकारी नहीं है। ऐसे में हज यात्रियों की तबीयत खराब होने पर मदद की उम्मीद कम ही है।