फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good news for handicapped passengers

दिव्यांगों को अकेले यात्रा करने पर भी मिलेगी किराए में छूट

Mon, 27 Jun 2016 03:15 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Jun 2016 03:15 PM IST
विज्ञापन
good news for handicapped passengers
दिव्यांग - फोटो : demo pic

दिव्यांगों के लिए अब ट्रेन में सहयोगी के साथ सफर करने की बाध्यता नहीं होगी।  अब ट्रेन में अकेले सफर करने पर भी उन्हें किराए में छूट मिल सकेगी। 

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड के निदेशक (पैसेंजर मार्केटिंग) विक्रम सिंह ने बताया कि दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनमें आत्मविश्वास जगाने के मकसद से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


पहले दिव्यांग यात्री को ट्रेन में सफर के दौरान अपने साथ एक सहयोगी को ले जाना जरूरी था। किराए में दोनों को छूट दी जाती थी। रेलवे ने इस नियम में बदलाव कर दिया है। इसका आदेश भी जारी हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

दिव्यांग यदि चाहेंगे तो एक सहयोगी को ले जा सकेंगे साथ

good news for handicapped passengers
ट्रेन - फोटो : demo pic

उन्होंने बताया कि पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) में इस बाबत बदलाव किया जा रहा है और जल्द ही क्रिस सॉफ्टवेयर में भी इसे फीड कर दिया जाएगा। हालांकि दिव्यांग यदि चाहेंगे तो एक सहयोगी को भी साथ ले जा सकेंगे। ऐसे में पहले की तरह दोनों को किराए में छूट दी जाएगी।

कहां कितनी छूट  
पैरालिसिस, ऑर्थोपेडिक हैंडीकैप, मानसिक मंदित, दृष्टिबाधित 
सेकंड, स्लीपर, फर्स्ट, एसी चेयरकार व एसी थ्री टियर : 75 प्रतिशत 
फर्स्ट क्लास एवं एसी टू टियर : 50 प्रतिशत 

एसी थ्री टियर व एसी चेयरकार (राजधानी व शताब्दी) : 25 प्रतिशत 
एमएसटी : 50 प्रतिशत 
मूक-बधिर
सेकंड, स्लीपर व फर्स्ट क्लास : 50 प्रतिशत 
एमएसटी : 50 प्रतिशत 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed