फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good news for girls in up budget 2015

बजटः लड़कियों और महिलाओं को मिलीं ये सौगातें

Tue, 24 Feb 2015 02:04 PM IST
Updated Tue, 24 Feb 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन
good news for girls in up budget 2015

महिलाओं का उत्पीड़न रोकने और उन्हें और भी सामाजिक रुप से सशक्कत बनाने के लिए महिला सम्मान कोष का गठन किया गया है। इसके लिए 100 करोड़ के फंड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रदेश में पहली बार वीमेन पॉवर लाईन 1090 की शुरुआत होगी। प्रदेश के प्रत्येक जनपद में महिला हेल्प लाइन आरंभ किये जाएंगे।

विज्ञापन


बजट में ऐसी महिलाओं और लड़कियों के लिए भी योजनाएं आई हैं जो जघन्य अपराध से पीड़ित हैं। ऐसी महिलाओं और लड़कियों को राहत देने के लिए 11 जनपदों में आशा ज्योति केंद्र की स्थापना की गई है। इसके लिए बजट में 11 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


शिक्षा को बढ़ावा

good news for girls in up budget 2015

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं। इंटरमी‌‌डिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली लड़कियों के कन्या विद्या धन योजना के लिए 300 करोड़ की व्यवस्‍था की गई है।

इसके पहले भी कन्या विद्या धन योजना प्रदेश सरकार में चलती रही है लेकिन उसका बजट कम कर दिय गया था। अब इस नए बजट के बाद उम्मीद है कि यह योजना पहले कि तरह ही चलती रहेगी।

कमजोर महिलाओं का ध्यान

good news for girls in up budget 2015

पति की मृत्यु हो जाने पर निराश्रित महिलाओं और उनके बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार ने खजाने का पिटारा खोला है। इन बच्चों का ध्यान रखने रखने 637 करोड़ रुपयों की व्यवस्‍था की गई है।

इसके अलावा कृषि में महिलाओं की भागीदारी के लिए फार्म मशीनरी बैंक की स्‍थापना की जाएगी। इसके माध्यम से कृषि के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की कोशिश होगी।

विद्यालय में पढ़ने वाली बच्चियों की सुरक्षा हेतु 244 करोड़ की व्यवस्‍था की गई है। इसमें शिक्षा के साथ उनके लिए हॉस्टल बनाए जाने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed