फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   good news for daily workers in lucknow

दीवाली धमाका: 6.64 लाख कामगारों को मिली खुशी

Sat, 21 Sep 2013 12:35 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ Updated Sat, 21 Sep 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
good news for daily workers in lucknow

प्रदेश के बुनकरों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार बुनकरों के स्वास्थ्य बीमे का प्रीमियम माफ करने जा रही है।

विज्ञापन


अभी तक बुनकरों को भी प्रीमियम का 10 प्रतिशत हिस्सा देना होता था। बाकी पैसा केंद्र व प्रदेश सरकार देती थीं।

नई योजना में बुनकरों को अस्पताल में कैशलेस इलाज की भी सुविधा प्रदान की जाएगी। नई योजना से 6.64 लाख कामगारों को फायदा मिलेगा।

प्रदेश में बुनकरों व पॉवरलूम कामगारों की संख्या 6.64 लाख है। अभी तक बुनकरों के स्वास्थ्य बीमा का 80 प्रतिशत पैसा केंद्र सरकार से मिलता था, जबकि 10 प्रतिशत हिस्सा प्रदेश सरकार व 10 प्रतिशत ही बुनकरों को देना होता था।

इसके तहत बुनकर, उसकी पत्नी व दो बच्चों को इलाज की सुविधा मिलती है। इसके तहत 15 हजार रुपये तक का इलाज होता था। केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले ही बुनकरों को भी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार के पास भेजा था।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव पर प्रदेश सरकार राजी हो गई है। नई योजना के तहत प्रदेश सरकार अपना हिस्सा और बढ़ाने जा रही है। प्रीमियम का 75 प्रतिशत पैसा केंद्र व 25 प्रतिशत पैसा राज्य सरकार भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई बीमा योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा बुनकरों को दी जाएगी। साथ ही इलाज कराने की सीमा भी दोगुनी कर दी है। अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराने में अब 30 हजार रुपये तक का मुफ्त इलाज बुनकर व उसके परिवारीजन करा सकेंगे।


जबकि ओपीडी में 7500 रुपये तक का इलाज करा सकते हैं। बुनकर व उसके परिवार को सभी प्रकार के इलाज की सुविधा इसमें दी जाएगी।

पॉवरलूम कामगारों को भी मिलेगी सुविधा
प्रदेश में पहली बार पॉवरलूम कामगारों को भी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ देने की तैयारी है। अभी तक पॉवरलूम कामगार सरकार की योजना में शामिल नहीं थे। लेकिन प्रदेश सरकार इन्हें भी शामिल करने जा रही है। कामगारों का बीमा प्रीमियम भी सरकार देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed