पूरे प्रदेश में लागू होगा बांदा का गुड मॉर्निंग पुलिसिंग सिस्टम, अपर मुख्य सचिव गृह ने दिया आदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा पुलिस की ओर से शुरू किए गए गुड मॉर्निंग पुलिसिंग सिस्टम को पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। रविवार को बांदा, झांसी, जालौन समेत कई जिलों के औचक निरीक्षण के बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने ये निर्देश दिए।
अवस्थी ने बांदा में कलिंजर किले के टूरिस्ट पुलिस थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बांदा पुलिस की गुड मॉर्निंग पुलिसिंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसे पूरे प्रदेश में लागू करने पर विचार किया जाएगा। इससे जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा।
उन्होंने एंटी रोमियो दस्ते को अधिक प्रभावी बनाने के लिए डिजिटल बॉडी वॉर्न कैमरे दिए जाने के निर्देश भी दिए। अपर मुख्य सचिव गृह ने जालौन के कलेक्ट्रेट सभागार में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और डिफेंस कॉरिडोर से संबंधित कामों की समीक्षा भी की।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए 90 फीसदी जमीन अधिग्रहण का काम पूरा
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के लिए 90 फीसदी जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने गौतमबुद्धनगर में पुलिसिंग को बेहतर करने के लिए कई सुझाव भी दिए। महोबा, चित्रकूट और हमीरपुर में नए थाने बनाने और कार्यरत थानों के भवनों के निर्माण के संबंध में शासन को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।
गौतमबुद्धनगर में समीक्षा के दौरान ई-चालान के लिए स्पेशल एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के न्यायालय की जरूरत को देखते हुए जरूरी प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।