फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda: Young man attacks elderly man, dispute over streetlight; dies

Gonda : दंपती ने बुजुर्ग को डंडे से पीटकर मार डाला, स्ट्रीट लाइट जलाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी बदहवाश

Mon, 17 Nov 2025 11:36 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 17 Nov 2025 11:36 AM IST
सार

नवाबगंज के नरेंद्रपुर गांव में स्ट्रीट लाइट जलाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पड़ोसी के हमले में 70 वर्षीय जगदंबा प्रसाद गंभीर घायल हुए। इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Gonda: Young man attacks elderly man, dispute over streetlight; dies
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नरेंद्रपुर गांव में स्ट्रीट लाइट जलाने के लिए रविवार की देर शाम हुए विवाद के बाद पड़ोसी दंपती ने जगदंबा प्रसाद (70) को डंडे से पीटकर मरणासन्न कर दिया। परिजन उन्हें राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में आरोपी दंपती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गांव की सुनरा देवी का आरोप है कि उनके घर के पास लगे बिजली के पोल पर ग्राम पंचायत की तरफ से स्ट्रीट लाइट लगी है। रविवार देर शाम अंधेरा होने के बाद उनके बेटे प्रमोद ने स्ट्रीट लाइट जला दी। लाइट जलते ही पड़ोसी बड़कन्नू उर्फ समर सिंह उसे गाली देने लगा। 
विज्ञापन


शोर सुनकर ससुर जगदंबा प्रसाद (70) भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाली देने से मना किया। आरोप है कि इसी दौरान बड़कन्नू और उसकी पत्नी गंगाजली उर्फ मजहा ने डंडे और ईंट से जगदंबा को पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर शराबा सुनकर गांव के तमाम लोग आ गए। इसके बाद आरोपी भाग निकले। घायल को इलाज के दौरान अयोध्या के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सुनरा देवी की तहरीर पर बड़कन्नू उर्फ समर सिंह और उसकी पत्नी गंगाजली उर्फ मजहा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।


रोते-रोते पत्नी हुई बदहवास
जगदंबा खेती करते थे। परिवार में पत्नी बदामा देवी, दो बेटे बृजमोहन और छोटेलाल हैं। दोनों विवाहित हैं। छोटेलाल दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पिता के मौत की खबर मिलते ही वह भी घर आ गए। बुजुर्ग की मौत से परिवार के लोगों को रो-रोकर हाल बेहाल है। पत्नी बदामा देवी रोते-रोते बदहवास हो गईं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed