Gonda News : अयोध्या में बेटी का कंकाल मिलने से घर में मचा कोहराम, एक शॉपिंग माल में कैशियर थी युवती
पिता ने बताया कि रविवार को रेनू का मोबाइल ऑन होने पर पर ई-रिक्शा चालक अनूप कुमार सिंह निवासी गौरा थाना तारुन को अयोध्या पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रेनू का कमरा काफी दूर था।
विस्तार
गोंडा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी गायब हुई युवती का नर कंकाल अयोध्या जनपद के तारून थाना क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। अयोध्या पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
थाना क्षेत्र के जफरापुर गांव निवासी राम मूरत यादव की बेटी रेनू स्नातक की शिक्षा पूरी करने के बाद अयोध्या के सिविल लाइन में स्थित एक शॉपिंग माल में कैशियर के पद पर नौकरी करने लगी तथा वहीं कुछ दूरी पर किराए का कमरा लेकर रहने लगी। बीते 27 अगस्त को जब वह कमरे पर नहीं पहुंची तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी रेनू के पिता को दी। जिस पर राम मूरत ने अयोध्या नगर कोतवाली नें गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस तथा सर्विलांस टीम रेनू का पता लगाने का प्रयास कर रही थी।
पिता ने बताया कि रविवार को रेनू का मोबाइल ऑन होने पर पर ई-रिक्शा चालक अनूप कुमार सिंह निवासी गौरा थाना तारुन को अयोध्या पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रेनू का कमरा काफी दूर था। नजदीक कमरा दिखाने के बहाने उसे अपने ई-रिक्शा में बैठाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबा कर हत्या कर दी। उसके बताए गए स्थान पर जब पुलिस पहुंची तो युवती का कंकाल, कपड़ा तथा शॉपिंग माल का कार्ड मिला। बेटी का कंकाल मिलने से जफरापुर गांव में परिजनों में कोहराम मच गया।