{"_id":"639745ac37f8ed639348c868","slug":"gonda-news-one-more-mastermind-of-bainama-scam-arrested-police-searching-for-eight-other-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News : बैनामा घोटाले का एक और मास्टर माइंड गिरफ्तार, आठ अन्य आरोपियों को तलाश रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News : बैनामा घोटाले का एक और मास्टर माइंड गिरफ्तार, आठ अन्य आरोपियों को तलाश रही पुलिस
Mon, 12 Dec 2022 08:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 12 Dec 2022 08:55 PM IST
सार
जिले में बैनामा घोटाले के 33 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही 10 और मुकदमे भी पंजीकृत हुए हैं। जिसमें जिले में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। घोटाले में मुख्य आरोपी को बीते 25 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले में जमीनों के बैनामा घोटाले के 10 मास्टर माइंड में से एक और पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। सोमवार को एसओजी व नगर कोतवाली पुलिस ने परसपुर के खैरा वृंदावन के सालिक राम सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर 20 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, मुख्य आरोपी बृजेश अवस्थी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने पुलिस व एसओजी को सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिले में बैनामा घोटाले के 33 मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही 10 और मुकदमे भी पंजीकृत हुए हैं। जिसमें जिले में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। घोटाले में मुख्य आरोपी को बीते 25 नवंबर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सोमवार को एक और आरोपी सालिक राम सिंह भी पुलिस गिरफ्त में आया है।
विज्ञापन
एसपी आकाश तोमर का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी सालिक राम सिंह ने मुख्य आरोपी बृजेश कुमार अवस्थी के साथ मिलकर पथवलिया की सुंदरपती की जमीन का कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी बैनामा करा दिया था। जिसका मुकदमा नगर कोतवाली में दर्ज है। इसके अलावा 20 और मुकदमों में सालिक राम सिंह आरोपी है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अपराध अनंत कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने अंबेडकर चौराहे से सालिक राम को गिरफ्तार किया है। एसपी ने कहा कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयास कर रही है। जल्द ही अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि बैनामा घोटाला एक गंभीर अपराध है। इसमें किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।