फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Loot with a BSP candidate.

Gonda News: बदमाशों ने बसपा प्रत्याशी का चुनाव सामग्री से भरा बैग छीना, तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस

Sat, 18 May 2024 03:58 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Sat, 18 May 2024 03:58 PM IST
सार

लुटेरों ने बसपा प्रत्याशी के पिता से वोटर लिस्ट और एजेंट फार्म से भरा बैग छीन लिया। वो विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष को बैग देने जा रहे थे।

विज्ञापन
Gonda: Loot with a BSP candidate.
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

गोंडा लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी के पिता से शुक्रवार की देर शाम खिरिया गांव की नहर पुलिया के पास चुनाव सामग्री से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में वोटरलिस्ट एजेंट फार्म समेत अन्य चुनाव सामग्री थी। बसपा प्रत्याशी के पिता ने थाना वजीरगंज में बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


थाना मोतीगंज क्षेत्र के कुंदुरखा गोविंदपारा गांव निवासी गोंडा से लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सौरभ मिश्र के पिता डॉ. अवध शरण मिश्र ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से बसपा कमेटी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष को वोटर लिस्ट, एजेंट फार्म आदि एक बैग में रखकर देने के लिए बाइक से निकले थे। वह वजीरगंज थाना क्षेत्र के खिरिया गांव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनमें से एक बदमाश ने उन्हें पकड़ लिया और दूसरे ने बैग छीन लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपाई हुए मनोज पांडेय... विधायकी पर चुप्पी; सपा ने किया ये काम तो जा सकती है विधानसभा सदस्यता
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गुरुद्वारा पहुंची कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, रायबरेली-अमेठी में लगाया पूरा जोर, तस्वीरें


इसके बाद दोनों मनकापुर विधानसभा क्षेत्र की प्रचार सामग्री से भरा बैग लेकर फरार हो गए। डॉ. अवध शरण मिश्र ने थाना वजीरगंज में बाइक सवार दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष वजीरगंज अभय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

निर्वाचन आयोग को भेजी शिकायत
बसपा जिलाध्यक्ष मनोज कनौजिया का कहना है कि गोंडा लोकसभा क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी सौरभ मिश्र के पिता डॉ. अवधशरण मिश्र देर शाम विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष को प्रचार सामग्री बांटने जा रहे थे। रास्ते दो बदमाशों ने प्रचार सामग्री से भरा बैग उनसे छीन लिया। इसकी तहरीर थाने में दी गई है। भारतीय निर्वाचन आयोग से पूरे घटनाक्रम की शिकायत की गई है। प्रत्याशी को प्रचार सामग्री का दूसरा बैग दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed