फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Julahanpurwa village of 60 houses plunged into sorrow due to Pushpak accident

Gonda: पुष्पक हादसे से गम में डूबा 60 घरों का जुलाहनपुरवा गांव, नौवीं की पढ़ाई करने के बाद कमाने गया था युवक

Thu, 23 Jan 2025 03:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 Jan 2025 03:57 PM IST
सार

जलगांव पुष्पक हादसे से गोंडा का ये गांव गम में डूबा हुआ है। यहां से मुंबई कमाने गए एक युवक की हादसे में मौत हो गई। 

विज्ञापन
Gonda: Julahanpurwa village of 60 houses plunged into sorrow due to Pushpak accident
हादसे में मृतक नसीरुद्दीन व गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में कटरा बाजार के असरना गांव के जुलाहनपुरवा नसीरुद्दीन सिद्दीकी की मौत की खबर आते ही पूरा गांव गम में डूब गया। नसीरुद्दीन के घर पर लोगों की भीड़ एकत्र है। लोग पहुंचकर सांत्वना जता रहे हैं। हर कोई हादसे के बारे में सुनकर दुखी है।

विज्ञापन


लखनऊ जंक्शन से मुंबई जाने वाली गाड़ी संख्या 12533 पुष्पक एक्सप्रेस में बुधवार को महाराष्ट्र के जलगांव में परांडा स्टेशन पर धुआं उठा, जिससे आग की आशंका में यात्रियों ने चेन खींच दी। इसके बाद कई यात्री नीचे कूद गए और दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इसमें कइयों की मौत हो गई तथा कई घायल हो गए। मृतकों में गोंडा के नसीरुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल थे। 
विज्ञापन


सिराजुद्दीन ने बताया कि नौवीं की पढ़ाई कर रहे नसीरुद्दीन पहली बार कमाने के लिए मुंबई जा रहे थे। अजरुद्दीन, मो. सगीर, मो. शोएब, नेता व पुत्तु के साथ मंगलवार दोपहर घर से निकले थे। बुधवार देर शाम अजरुद्दीन ने फोन करके हादसे के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फफक कर रो पड़ा भाई
नसीरूद्दीन की मौत की खबर पर भाई फफक कर रो पड़ा। बताया कि साथ में गए लोगों ने फोन किया था, उन लोगों ने घटना की जानकारी दी है। कहा कि मेरा तो सब कुछ लुट गया, अब हम क्या करें।


नहीं जले चूल्हे
नसीरुद्दीन की मौत की खबर के बाद गांव के घरों के चूल्हे ठंडे पड़े हैं। हर कोई गमजदा है। सभी की आंखें नम है। परिवार के लोग रेलवे के अधिकारियों से संपर्क में है। नसीरुद्दीन के साथ गए लोगों के परिजन भी बेचैन है। लोग उनसे पल-पल का हाल जानने को बेताब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed