फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Cleaner of Nagar Palika Parishad is owner of many luxury vehicle.

Gonda: कई लग्जरी गाड़ियों का मालिक निकला सफाई कर्मचारी, फाइलों के हेरफेर से जुटाई बड़ी रकम

Thu, 15 Aug 2024 12:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Aug 2024 12:20 AM IST
सार

एआरटीओ की सत्यापन रिपोर्ट में मामले का खुलासा हुआ है। इसके बाद सफाई कर्मचारी के बैंक अकाउंट की डिटेल खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
Gonda: Cleaner of Nagar Palika Parishad is owner of many luxury vehicle.
सफाई कर्मचारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के देवीपाटन कमिश्नर कार्यालय में तैनात नगर पालिका परिषद का सफाई कर्मचारी कई लग्जरी वाहनों का मालिक निकला। इसका खुलासा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की सत्यापन रिपोर्ट में हुआ है। अधिकारियों की आशंका है कि सफाई कर्मचारी ने कमिश्नर कार्यालय पर नाजिर पद पर कब्जा जमाने के बाद करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। साथ ही कई फाइलों में हेराफेरी कर रकम जुटाई है।

विज्ञापन


देवीपाटन मंडल कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील की ओर से सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से वाहनों का ब्यौरा तलब किया गया था। पिछले पांच अगस्त को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की ओर से वाहनों की सत्यापन रिपोर्ट सौंप दी गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि आगामी 17 जुलाई से चार जून 2024 तक कमिश्नर कार्यालय में तैनाती के दौरान सफाई कर्मी संतोष कुमार जायसवाल कई लग्जरी गाड़ियों का मालिक बन गया। एआरटीओ की जांच में सफाई कर्मचारी, उसके भाई समेत परिजनों के नाम छह से अधिक लग्जरी गाड़ियों के पंजीयन की पुष्टि की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि गलत तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित की गई है। इस मामले में तत्कालीन कमिश्नर योगेश्वरराम मिश्र ने एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही संपत्ति जांच का आदेश दिया था। सदर तहसीलदार की ओर से वाहनों की जानकारी जुटाई गई थी। वहीं, सत्यापन के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को जरूरी जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके बाद मामले का खुलासा हो सका है।


अधिकारियों का कहना है कि सफाई कर्मचारी के खाते का ब्यौरा तलब किया गया है। साथ ही बैंक से पिछले पांच साल का रिकॉर्ड मांगा गया है। माना जा रहा है कि आरोपी सफाई कर्मचारी पर शिकंजा कसता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed