{"_id":"5d4987478ebc3e6d107490e7","slug":"gonda-class-5-student-declared-characterless-in-transfer-certificate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांचवीं कक्षा के छात्र को स्कूल सर्टिफिकेट में बताया गया चरित्रहीन, मामले ने पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांचवीं कक्षा के छात्र को स्कूल सर्टिफिकेट में बताया गया चरित्रहीन, मामले ने पकड़ा तूल
Tue, 06 Aug 2019 07:27 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 06 Aug 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा के करनैलगंज कोतवाली में चतरौली स्थित परिषदीय विद्यालय में एक अनोखा मामला सामने आया है। स्कूल की पांचवीं कक्षा के छात्र की टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) पर चरित्रहीन लिख दिया गया है। छात्र की मां ने इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी व पुलिस से की है। जब यह मामला गोंडा के डीएम नितिन बंसल तक पहुंचा तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
इसलिए छात्र हुआ चरित्रहीन
नौ साल का छात्र 31 जुलाई को विद्यालय गया था, तभी वहां कबड्डी खेलते समय एक छात्र के धक्के से गिर गया। शिक्षक को लगा की यह छात्र की शरारत है, जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी। छुट्टी के बाद छात्र घर पहुंचा तो उसने मां को पूरी बात बताई। मां ने अगले दिन शिक्षक की शिकायत विद्यालय के प्रधानाचार्य से की।
मामले में प्रधानाचार्य ने शिक्षक का पक्ष लिया। इस पर मां ने स्कूल से बच्चे का नाम काटने की बात कही और टीसी मांगी। स्कूल स्टाफ ने बच्चे की टीसी बनाई और उसमें कैरेक्टर की जगह बच्चे को चरित्रहीन बता दिया।

मामले में आरोपी शिक्षक ने बच्चे की पिटाई के आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि गलती करने पर उसे डांटा जरूर था। जबकि प्रधानाध्यापक का कहना है कि बच्चे के मां-बाप टीसी बनाने की जिद पर अड़े थे। इस पर उन्होंने टीसी बनाकर बच्चे का जैसा चरित्र है, वैसा लिख दिया।
छात्र की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। बीएसए मनिराम सिंह ने कहा कि, मामले की जांच कर्नलगंज के खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलते ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।