फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: A sub-inspector posted in Tarabganj died of a heart attack

Gonda: हार्ट अटैक से तरबगंज में तैनात दरोगा की मौत, एक ही साल में सिपाही से बन गए थे दरोगा

Tue, 16 Dec 2025 05:15 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Dec 2025 05:15 PM IST
सार

गोरखपुर के जिले सहजनवा थाना के बरहुवां गांव निवासी इंद्रेश यादव वर्ष 1994 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। करीब एक वर्ष पहले उन्हें दरोगा के पद पर पदोन्नति मिली थी। उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Gonda: A sub-inspector posted in Tarabganj died of a heart attack
दरोगा की हार्ट अटैक से मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के तरबगंज थाने में तैनात दरोगा इंद्रेश यादव की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्नान करने के बाद उनके सीने में अचानक दर्द होने लगा। इस पर साथी पुलिसकर्मी उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले गए। इलाज के दौरान ही तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
 गोरखपुर के जिले सहजनवा थाना के बरहुवां गांव निवासी इंद्रेश यादव वर्ष 1994 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। करीब एक वर्ष पहले उन्हें दरोगा के पद पर पदोन्नति मिली थी। इसके बाद उनकी तैनाती तरबगंज थाने में कर दी गई थी।
विज्ञापन


अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दी गई है। परिजन गोरखपुर से रवाना हो गए हैं। वह अपने पीछे दो बेटे, एक बेटी छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed