फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: A rape victim climbed on a tanky for arrest of rape accused.

Gonda: दबे पांव टंकी पर चढ़कर सिपाहियों ने पीड़िता को नीचे उतारा, पांच घंटे तक टंकी पर चढ़ी रही

Tue, 09 Jul 2024 05:51 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Tue, 09 Jul 2024 05:51 PM IST
सार

पीड़िता पूरे पांच घंट टंकी पर चढ़ी रही और करीब साढ़े तीन बजे तक सुस्त हो गई थी। परिजनों के सामने और सहमति से पुलिस ने रणनीति के तहत मिशन पूरा किया।

विज्ञापन
Gonda: A rape victim climbed on a tanky for arrest of rape accused.
टंकी पर चढ़ी पीड़िता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आयुक्त कार्यालय परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ी नाबालिग पीड़िता को आखिरकार पुलिस उतारने में सफल रही। पूरे पांच घंटे बाद पुलिस दबे पांव टंकी पर चढ़ी और पीड़िता को एक रस्सी में बांध कर सुरक्षित किया ताकि कूद न सके। इसके बाद समझाकर नीचे उतार लाई। पूरी कवायद पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की सहमति से रणनीति के तहत किया। सुबह दस बजे पानी की टंकी पर चढ़ी नाबालिग पीड़िता को नीचे लाने की कोशिश कई बार हुई।

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक नगर सौरभ वर्मा व नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने माइक से मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, नीचे उतरने की अपील किया लेकिन पीड़िता एक भी बात नहीं मानी। वह गैंगरेप के आरोपियों की गिरफ्तारी कर सामने लाने की मांग पर अड़ी रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाथरस हादसा: एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर छह पर गिरी गाज, एसडीएम, सीओ समेत छह निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी: चुरुआ हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, बजरंग बली का लिया आशीर्वाद, तस्वीरें


पीड़िता की मां व रिश्तेदारों को भी मौके पर बुलाकर समझाया गया। मां ने खुद की कसम तक दी, फिर भी वह नीचे आने को तैयार नहीं हुई। महिला अधिवक्ता रूचि मोदी ने भी अपील किया कि न्याय होगा, नीचे उतर आये। इसके बाद पुलिस पीछे हट गई। फायर ब्रिगेड की टीम के साथ जाल व रस्सी के साथ पुलिस टीम चुपचाप बैठ गई। इसके साथ ही पुलिस अधिकारी भी परिसर में एक अधिवक्ता के शेड में बैठ गये और पीड़िता के उतरने का इंतजार करने लगे।

पीड़िता भी चार घंटे तक बिना पानी के बैठे होने से थक गई। वह भी टंकी पर ढ़ाई बजे के आसपास सुस्त होकर बैठ गई। इसके बाद पुलिस ने उसे नीचे लाने का मिशन शुरू किया। चुपचाप टंकी पर चढ़े और उसे सावधानी पूर्वक उतार लाये। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि पीड़िता को समझाया गया है, परिजनों के साथ उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। उच्चाधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed