फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: A man murdered his friend only for two thousand rupees.

Gonda: दो हजार रुपये के लिए दोस्त का कत्ल कर दिया... पहले शराब पिलाई और फिर ईंट से कूचकर मार डाला

Fri, 05 Jul 2024 06:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 05 Jul 2024 06:04 PM IST
सार

उधारी के 2000 रुपये न देने से राजमन नाराज था। उसने दोस्त को घर से बुलाकर शराब पिलाई और फिर ईंट से कुचलकर मार डाला।

विज्ञापन
Gonda: A man murdered his friend only for two thousand rupees.
गिरफ्तार आरोपी राजमन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के छपिया के सकदरपुर गांव में झाड़ियों से मिले मजदूर दिलीप की हत्या से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। उधारी के दो हजार रुपयों की खातिर दोस्त ने ही उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात से पहले हत्यारोपी ने दिलीप को बुलाकर शराब पिलाई। मदहोशी की हालत में सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वारकर कत्ल को अंजाम दे डाला फिर झाड़ियों में शव फेंककर चंपत हो गया। शुक्रवार को पुलिस ने हत्यारोपी राजमन को गिरफ्तार करते हुए आलाकत्ल भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन


खोड़ारे थाना क्षेत्र के मकोइया गांव का रहने वाला श्रमिक दिलीप कुमार (25) मजदूरी करने के लिए 29 जून की सुबह घर से निकला था लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे। मगर उसका पता नहीं चल सका। एक जुलाई की सुबह उसका शव छपिया थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार के समीप सकदरपुर गांव के पास झाड़ियों में पड़ा मिला था। उसके हाथ व सीने पर चोट के निशान मिले थे। मुंह व नाक से रक्तस्राव हो रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मंत्री जी को सड़क पर भरे पानी में लेटकर दिखाई नाली चोक होने की असलियत, साफसफाई का निरीक्षण करने निकले थे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक जलभराव, तालाब बना मेडिकल कॉलेज, नाव बनाकर निकल रहे लोग


पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने दिलीप की पत्नी कल्यानी कुमारी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस व छपिया पुलिस को लगाया गया था। साक्ष्य के आधार पर आरोपी खोड़ारे थाना क्षेत्र के नेतौरी मकोइया गांव निवासी राजमन को फूलपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों से हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा बरामद हुआ है।

पूछताछ में पकड़े गए राजमन ने बताया कि वह दिलीप के साथ दिल्ली में रहकर पेंटिंग और पीओपी का काम करता था। उसी दौरान दिलीप ने उससे 2000 रुपये उधार लिए थे। उसने कई बार रुपये मांगे, मगर वापस नहीं किया। इसलिए उसने रुपये मांगने के लिए एक जुलाई को छपिया थाना क्षेत्र के जमुनहा गांव में गोदाम अनाज गोदाम के पीछे बुलाया। वहां दोनों ने एकसाथ मदिरा का सेवन किया। इसके बाद रुपयों को लेकर हुई कहासुनी के दौरान ईंट के टुकड़े से सिर में मारकर दिलीप की हत्या कर दी और फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि राजमन की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट का टुकड़ा बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed