{"_id":"f76c62d398f195191d73d2a1262b4e10","slug":"gomti-swachchta-abhiyan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ सफाई अभियान का दूसरा राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ सफाई अभियान का दूसरा राउंड
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 16 Nov 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोट क्लब घाट के बाद अब गोमती स्वच्छता अभियान का अगला पड़ाव कुड़िया घाट है। आज सुबह से यहां सफाई अभियान शुरू हो चुका है। रविवार से अगले 10 दिन तक घाट पर सफाई होगी।
विज्ञापन
इसके लिए नाव से लेकर जेसीबी तक उपलब्ध कराई गई। इसमें प्रशासन का सहयोग शुभ संस्कार समिति भी करेगी।
डीएम राजशेखर ने जानकारी दी कि 10-13 नवंबर तक बोट क्लब और उसके आसपास डेढ़ किमी तक गोमा की सफाई की जाएगी।
कुड़िया घाटघाट धार्मिक महत्व का है। यहां मां गोमती की प्रतिमा स्थापित है, इसके साथ ही रोजाना गोमती आरती भी की जाती है। अगले 10 दिन तक यहां घाटों पर सफाई अभियान चलेगा।
विज्ञापन
जिसके लिए जिला प्रशासन 20 नाव साथ, 100 कर्मचारी रोजाना, 200 नागरिक सुरक्षा कार्यकर्ता, 100 स्थानीय कार्यकर्ता, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक एंबुलेंस प्राथमिक चिकित्सा और जेसीबी मशीन के साथ मौजूद रहेगा। इस अभियान की शुरुआत सुबह 7:00 बजे से होगी।
विज्ञापन