फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomti Nagar Extension Sector-1 handed over to the Municipal Corporation

Lucknow News: गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-एक नगर निगम को हैंडओवर

Sat, 19 Sep 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Gomti Nagar Extension Sector-1 handed over to the Municipal Corporation
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-एक व चार की सड़कें, नालियां और पार्कों को भी एलडीए रखरखाव के लिए नगर निगम को हैंडओवर करेगा। इस संबंध में शुक्रवार को एलडीए और नगर निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक गोमतीनगर स्थित प्राधिकरण के कार्यालय में हुई। इसमें सेक्टर-एक के हैंडओवर पर सहमति बन गई। 15 दिन में दोनों विभाग के अधिकारी संयुक्त सर्वे करेंगे। सेक्टर-चार को हैंडओवर करने पर बैठक बाद में होगी।
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-एक और चार की सफाई व्यवस्था, मार्ग प्रकाश, पेयजल और सीवर आदि सुविधाएं पहले से हैंडओवर हैं। बैठक के दौरान नगर निगम के अधिकारी सेक्टर-एक की सड़कों, नालियों और पार्कों का हैंडओवर लेने पर सहमत हुए। मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने बताया कि अभी सेक्टर-चार का हैंडओवर नहीं लिया जाएगा। सेक्टर-एक का हैंडओवर लेने से पहले 15 दिन में दोनों विभागों के अधिकारी कॉलोनी का संयुक्त सर्वे करेंगे। इसमें तय होगा कि कितना पैसा एलडीए से सड़कों और पार्कों की मरम्मत को लेकर लिया जाएगा। एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में सेक्टर-एक के हैंडओवर-टेकओवर पर सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed