फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gomti Floods: Water level drops by a foot, but woes remain unchanged.

गोमती की बाढ़ : पानी एक फीट उतरा, मुसीबतें जस की तस

Sun, 11 Oct 2026 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gomti Floods: Water level drops by a foot, but woes remain unchanged.
फैजुल्लागंज में बाढ़।
लखनऊ। फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों में 24 घंटे में पानी का स्तर करीब एक फीट घटा है, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। कई परिवार अब भी घरों में लौटने की स्थिति में नहीं हैं। कहीं आने-जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है तो कहीं जुगाड़ की नाव का सहारा प्रभावित परिवार ले रहे हैं। भोजन और पीने के पानी की चिंता भी सता रही है।
विज्ञापन

लोहरामऊ निवासी राजकुमार जायसवाल समेत अन्य प्रभावितों ने बताया कि पानी घटने से थोड़ी राहत की उम्मीद जरूर जगी है, लेकिन हालात सामान्य होने में अभी वक्त लगेगा। जलभराव के कारण आवाजाही मुश्किल है और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रभावितों के मुताबिक, स्वयंसेवी संगठन और व्यापारी इलाकों में पहुंचकर भोजन वितरित कर रहे हैं। प्रशासन की सक्रियता भी बढ़ी है, लेकिन घरों में पानी भरा होने के कारण कई परिवारों को दूसरे स्थानों पर रहना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें घर और सामान की सुरक्षा की चिंता सता रही है। लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद ही जिंदगी पटरी पर लौट सकेगी। फिलहाल उन्हें सुरक्षित घर वापसी और सामान्य जनजीवन बहाल होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने बांटा राशन, कई संगठनों ने भी बांटा खाना
फैजुल्लागंज क्षेत्र की बाढ़ प्रभावित आकाश विहार कॉलोनी, दाऊदनगर नई बस्ती, योगी नगर, गणेश विहार, दुर्गापुरी, अलीबाग कॉलोनी और भार्गव कॉलोनी में शनिवार को भी प्रशासन ने राहत सामग्री वितरित की। लेखपाल श्याम कुमार की मौजूदगी में विधायक डॉ. नीरज बोरा की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के 70 परिवारों को राशन किट बांटी, जिसमें तिरपाल, बाल्टी, खाने का सामान आदि था। इसके अलावा 2000 लंच पैकेट और 90 पेटी पानी की बोतल भी वितरित की। सतीश वर्मा, अनिल मिश्रा, शिवय श्रीवास्तव, बबलू चौधरी, शैलेंद्र मौर्य, सोनू वाजपेयी, गौरव अवस्थी और लवकेश सिंह आदि ने वितरण में सहयोग किया।

सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता पूजा शुक्ला ने भी शनिवार गणेश विहार, सुभाषचंद्र बोस अकादमी दाउदनगर में पहुंच कर प्रभावित परिवारों को लंच पैकेट वितरित किए।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

फैजुल्लागंज में बाढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed