फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Golden smuggler arrested in amausi airport

अमौसी एयरपोर्ट पर वैकयूम क्लीनर खोला तो निकला एक करोड़ का सोना

Fri, 13 Oct 2017 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 13 Oct 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
Golden smuggler arrested in amausi airport
तस्करी कर लाया गया सोना

चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर कस्टम टीम ने 24 घंटे में सोने की तस्करी के तीन मामलों का खुलासा कर एक करोड़ छह लाख रुपये का सोना जब्त किया। दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। एक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन


आयुक्त सीमा शुल्क (निवारण) एसके शर्मा के मुताबिक असिस्टेंट कमिश्नर शशि शेखर, अधीक्षक संजय मिश्रा, जीडी चौरसिया एवं इंस्पेक्टर शोभित, उमेश ऊधम सिंह की टीम ने बुधवार को बाराबंकी निवासी अबू बकर को दुबई से आने वाली फ्लाइट (आई एक्स 194) से दो किलो सोने की तस्करी करते पकड़ा।
विज्ञापन


इसकी कीमत 60 लाख रुपये है। अबू ने सोना वैक्यूम क्लीनर की मोटर की वायरिंग में तार के रूप में छिपाया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

इसी टीम ने बृहस्पतिवार सुबह अबूधाबी की फ्लाइट (9डब्ल्यू 511) में 1.25 किलो सोना लाते बिहार के सीवान निवासी भूपेंद्र यादव को पकड़ा। इसकी कीमत 40 लाख रुपये बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूपेंद्र ट्रॉली बैग की मेटल स्ट्रिप में सोना छिपाकर ला रहा था। उसे भी गिरफ्तार कर पूछताछ चल रही है।

इसी तरह एयरपोर्ट पर शाम को एक अन्य यात्री से छह लाख रुपये के सोने के गहने जब्त किए गए। हालांकि यात्री को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। मामले की जांच चल रही है।

मुंबई का बड़ा तस्कर है मास्टर माइंड

Golden smuggler arrested in amausi airport
तस्कर का पासपोर्ट

दीवाली के चलते सोने की तस्करी बढ़ गई है। एयरपोर्ट पर हफ्ते भर में इसके चार मामले पकड़े जा चुके हैं। 11 और 12 अक्तूबर को पकड़े गए सोने का मास्टर माइंड मुंबई का बड़ा तस्कर है।

दोनों उसके इशारे पर ही दुबई और आबूधाबी से सोना लाए थे, जिसे दूसरी जगह ले जाकर बेचना था। मास्टर माइंड तक पहुंचने को टीम पकड़े गए तस्करों से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते शनिवार को भी सवा किलो सोने के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। उनके पास से 224 सोने के आईलेट्स से भरे दो पैकेट मिले थे।

इनकी कीमत करीब 39 लाख रुपये बताई गई थी। तस्कर गुरमीत विमान की सीट में सोना छिपाकर लाया था। अमौसी एयरपोर्ट पर उसे पकड़ लिया गया।

यहां से उसके साथी मालवीयनगर, दिल्ली का मुन्ना शेख व गुड़गांव निवासी करन चौधरी तस्करी के सोने को दिल्ली ले जाने वाले थे। वे फ्लाइट संख्या 9डब्ल्यू 0640 से दिल्ली रवाना होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही सुरक्षा बलों ने उन्हें धर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed