फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Golden opportunity for youth to get job in Lucknow, salary up to 27 thousand

Lucknow News: लखनऊ में युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका, वेतन 27 हजार तक

Tue, 24 Jun 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 24 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Golden opportunity for youth to get job in Lucknow, salary up to 27 thousand
लखनऊ में युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका, वेतन 27 हजार तक
लखनऊ। आईटीआई और डिप्लोमा धारकों के लिए लखनऊ में ही रोजगार का बेहतरीन अवसर सामने आया है। मंगलवार को सरोजनी नगर ब्लॉक परिसर में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 10 नामी कंपनियां 400 से अधिक पदों पर युवाओं की भर्ती करेंगी। खास बात यह है कि इनमें 70 प्रतिशत पद लखनऊ में ही तैनाती के लिए निर्धारित हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक सूर्यकांत कुमार ने बताया कि हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और स्नातक डिग्री धारक युवक-युवतियां इस मेले में भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद, अभ्यर्थी अपनी सीवी की प्रतियां और मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर मेले में सीधे शामिल हो सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः नि:शुल्क है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में प्रज्ञान ग्लोबल, पेटीएम, इंस्टा ह्यूमन, ओसियन सर्विसेस, वीविंग, औडाज, जय भारत, टाइम्स प्रो और एस कंस्ट्रक्शन जैसी कंपनियां मेले में शामिल होंगी। पदों पर चयन शैक्षिक योग्यता और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 27 हजार रुपये तक का मासिक वेतन और मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed