फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gold worths 32 lakhs recovered from two smugglers

शरीर, ट्रॉली में छिपाए थे 32 लाख का सोना

Sun, 20 Dec 2020 12:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
Gold worths 32 lakhs recovered from two smugglers
शरीर, ट्रॉली में छिपाए थे 32 लाख का सोना
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कस्टम ने दुबई से आए दो तस्करों से 32 लाख रुपये का सोना, चांदी पकड़ा। इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12:15 बजे एक यात्री दुबई से इंडिगो की फ्लाइट 6ई 8457 और दूसरा रात 2:10 बजे दुबई के विमान एफजेड 8325 से पहुंचा।

एक ने 597.78 ग्राम सोने का बुरादा बनाने के बाद जैल में मिलाकर पेस्ट बनाया, फिर उसे शरीर के निचले हिस्से में छिपा रखा था।
दूसरे ने 590.42 ग्राम सोने को चांदी के साथ मिलाकर ट्रॉली बैग की बीडिंग में लगाया था। शक होने पर स्कैनर से जांच कराई।
इसके बाद पूछताछ के दौरान शुरुआत में दोनों ने गुमराह किया, लेकिन सख्ती पर तस्करी की बात स्वीकार कर ली। इनसे कुल 31 लाख 85 हजार रुपये का सोना और चांदी बरामद हुई। निहारिका लाखा ने बताया कि बरामद सोने और चांदी को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed